25.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली में सेंट्रल विस्टा को लेकर बस और मेट्रो सेवा शुरू, आम लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएँ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 3 किमी लंबे कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया है,जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ती है, वो अब राजपथ का इतिहास बन जाएगा।

    वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा के एक हिस्से को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद से आम लोग इसका इस्तमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भी बड़ा फैसला लिया है।

    डीएमआरसी सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से दिल्ली मेट्रो इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा आने वालों के लिए बस सेवा भी प्रदान करेगी।

    आपको बता दें कि,भैरों रोड से नेशनल स्टेडियम सी के गेट नंबर 1 तक 6 बसें चलाई जाएंगी। शुरुआत के एक सप्ताह के लिए कर्तव्य पथ पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक लोगों के लिए यह सेवा उलब्ध रहेगी।

    यह भी जरूर जाने

    1.कर्तव्य पथ तकरीबन तीन किलोमीटर लंबा है और यहां पर 4,087 पेड़ हैं।

    2.यहां पर कुल 422 बेंच हैं जो लाल ग्रेनाइट से बने हैं।
    कर्तव्य पथ पर 6 नए पार्किंग स्थल बने हैं।

    3. 8 सुविधा खंड भी बनाए गए हैं, जिसके इसका क्षेत्रफल 1,10,457 वर्ग मीटर है।

    4. 1580 लाल-सफेद बलुआ पत्थर के बोलार्ड्स बने हैं
    कूड़े के लिए 150 डस्टबिन लगाए गए हैं।

    5.कर्तव्य पथ के किनारे 19 एकड़ में फैली नहर को फिर से विकसित किया गया है।

    6.यहां पर 114 आधुनिक इंडिकेटर हैं और सुविधा के लिए आकर्षक 900 से अधिक लाइटें लगाई गई हैं।

    7.कर्तव्य पथ पर 987 कंक्रीट के बने मोटे खंभे लगे हैं।
    इसमें 1,490 मैनहोल बने हैं। लोगों के लिए 4 पैदल यात्री अंडरपास बने हैं।

    8.यहां 6 वेंडिंग जोन बने हैं

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.