36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली के इन मार्किट से करें आधे दामों में शॉपिंग, यहां देखें मार्किट लिस्ट

    दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में कई फैमस मार्किट है।
    जहाँ लोग आधे दामों मे खरीदारी करने आते हैं।और कम पैसे मे अच्छा सामान खरीद कर ले जाते हैं।आज हम आपको दिल्ली के ऐसी 5 मार्किट के बारे मे बताएंगे जहां से आप सस्ते मे खरीदारी कर सकतें हैं।

    इन मार्किट से आप हार्डवेयर, सामग्री, फर्नीचर जैसी सभी आवश्यकताएं वाला सामान खरीद सकते है।

    अमर कॉलोनी मार्केट

    यह मार्किट दिल्ली की अमर कॉलोनी में मे है।अमर कॉलोनी मार्केट फर्नीचर के लिए काफी मशहूर है। यहां फर्नीचर की चीजें कम कीमत पर खरीदी जा सकती हैं। इस बाजार में मिलने वाले सामान काफ़ी अच्छे होते हैं, जिसे लोग पसंद करते हैं। यहां से आप किचन से जुड़ी चीजें भी बेहद कम कीमत में मिल जाती हैं।

    एमजी रोड

    इस बाजार को फर्नीचर के लिए सबसे अच्छे बाजार के रूप में भी देखा जाता है। इस बाजार में फर्नीचर की चीजों के बड़े गोदाम हैं। इस बाजार में फर्नीचर के साथ-साथ होमवेयर वाली चीजें भी बेहद कम दामों पर मिलती हैं। इसके अलावा इस बाजार में घर के लिए बहुत कुछ मिलता है।

    सरोजिनी नगर मार्किट

    यह मार्किट दिल्ली की ही नहीं बल्कि पूरे भारत की बहुत ही ज्यादा फैमस मार्किट है।फर्नीचर और कपड़े खरीदने के लिए यह सबसे अच्छा बाजार है। इस बाजार में शादी के कपड़े और फर्नीचर भी बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

    चांदनी चौक

    ऐसा शायद ही कोई होगा जिसको पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक के बाजार के बारे में ना पता हो। इस बाजार में शादी के कपड़े बेहद सस्ते दामों पर मिलते हैं। इसके साथ ही यहां खाने पीने का सामान भी मिलता है।

    करोल बाग

    करोलबाग का बाजार खरीदारी के लिए भी अनोखा है यहां जरूरत की हर चीज बड़ी मात्रा में खरीद सकते है।
    ये बाजार अपनी खरीदारी सड़कों जैसे अजमल खान रोड और गफ्फार मार्केट के लिए जाना जाता है। करोल बाग बाजार में कई लोग आते हैं जो कपड़े, घरेलू सामान, खाद्य सामग्री और आभूषण खरीदने के लिए यहां आते हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.