29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली के इस हिस्से में लगती है नाइट मार्केट,एक बार जरूर करें विजिट

    दिल्ली सिर्फ अपने इतिहास के लिए ही नहीं बल्कि अपनी ऐतिहासिक इमारतों और कुछ फेमस बाजारों के लिए भी जानी जाती है।अपनी जिंदगी में नाइट आउट के बारे में तो सुना होगा लेकिन आज हम आपको नाइट मार्केट के बारे में बताएंगे।

    दिल्ली के पश्चिमी हिस्से के रघुबीर नगर में ये बाज़ार लगाया जाता है। ये बाज़ार पुराने कपड़ों वाले बाज़ार के नाम से जाना जाता है।इस बाज़ार की खास बात ये है कि इस बाज़ार की ज़्यादातर दुकानों पर महिलाएं ही नज़र आती हैं। ये बाज़ार रात में लगाया जाता है इसलिए लोग अपने साथ टॉर्च भी लेकर आते हैं जिसे अच्छे से शॉपिंग कर सकें।

    आपको बता दे कि ये बाज़ार उत्तर भारत का सबसे बड़ा पुराने कपड़ों का बाज़ार है। बता दें कि इस बाज़ार में 5000 से ज्यादा दुकानें हैं। जानकारी के अनुसार यहाँ गुजरात के वाघरी समाज के लोग ज्यादा दुकान लगाते हैं। ये वो लोग हैं जो काम की तलाश में गुजरात से दिल्ली आ गए हैं। यहाँ महिलाएँ ज़्यादातर दुकानों पर बैठी नज़र आती हैं और रात के समय टॉर्च की रोशनी में सामान बेचती है।

    ये बाज़ार रात के 12 बजे से शुरू होता है और सुबह 4 बजे खत्म होता है। यहाँ पर कई लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यहां पर महिलाएँ फेरी लगाकर पुराने कपड़ों के बदले नए बर्तन देती हैं। इसके बाद इन पुराने कपड़ों को महिलाएँ ठीक करती हैं और रात में इस बाज़ार में इन कपड़ों को बेच देती हैं।

    यहां कई बड़े व्यापारी इस बाज़ार में शॉपिंग के लिए आते हैं और कपड़े खरीदकर उन्हे ठीक करके ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। इस बाज़ार में जूते 50-100 रु, शर्ट 10-30 रु और बाकी समान भी 10-50 रु में मिल जाता है। दिल्ली, मेरठ, हिसार, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, अलवर और सिरसा समेत कई शहरों के लोग यहाँ शॉपिंग के लिए आते हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.