35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    अगर आप हैं बुक पढ़ने के शौकीन, तो जरूर विजिट करें दिल्ली की ये मार्किट

    अगर आप बुक पढ़ने के शौकीन है लेकिन बुक महंगी होने की वजह से आप उन्हें पढ़ नहीं पाते तो यह खबर आपके बहुत काम की है। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे जहां से आप सस्ते में नई या पुरानी बुक खरीद सकते हैं।

    महिला हाट

    ये मार्केट दिल्ली में दिल्ली गेट के पास है। इस मार्केट से आप पुरानी या फिर नई बुक्स सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। यहां पर आपको सभी तरह के नोबेल मिल जाएंगे। इसके साथ ही आपको किसी भी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की भी बुक्स मिल जाएंगी। यहां तक कि आप यहां से स्कूल बुक्स भी खरीद सकते हैं।

    इसके साथ ही आपको इस मार्किट में बुक्स के इलावा स्टेशनरी का भी अच्छा और सस्ते में सामान मिल जाएगा।
    आपको यह बुक मार्केट केवल रविवार के दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लगती है।

    कैसे पहुंचें महिला हाट:निकटतम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर दिल्ली गेट है।

    नई सड़क, चांदनी चौक

    नई सड़क को भारत के सबसे बड़े बुक बाजारों में से एक के रूप में जाना जाता है। यह दिल्ली का सबसे पुराना बुकसेलिंग और पब्लिशिंग हब भी है। अगर इस बाजार के इतिहास की बात करें तो,भारत के विभाजन समय लाहौर के प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता दिल्ली आ गए,और बाद में यहां दुकान स्थापित हो गई।यहां से आप सस्ते और अच्छे मे बुक और स्टेशनरी का सामान ख़रीद सकते हैं।

    कैसे पहुंचे नई सड़क:निकटतम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर चांदनी चौक है।

    दरियागंज, बुक मार्किट

    यह बुक मार्केट दिल्ली में चांदनी चौक से थोड़ी दूरी पर है यहां से आप किसी भी तरह की बुक या स्टेशनरी सामान तोल के भाव में याने की किलो के भाव में ले सकते हैं।आपको ये मार्किट एक बार जरूर विजिट करनी चाहिए।

    कैसे पहुंचे दरियागंज:निकटतम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर चांदनी चौक /दिल्ली गेट है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.