36.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    8 महीने का खाना एक साथ बना लेती है ये महिला और फिर करती है आराम से आराम

    आमतौर पर महिलाएं 3 वक्त का खाना बनाती हैं। यदि कोई आपसे कहे कि एक महिला यदि 8 महीने का खाना एकसाथ बनाकर रखे, तो कैसा अजीब लगेगा लेकिन हकीकत में एक महिला ऐसा करती है। दरअसल, आमतौर पर महिलाओं को खाना बनाना और परिवार को खिलाना, इसे लेकर काफी पसोपेश रहता है। साथ ही इस काम में वक्त भी बहुत सारा बीत जाता है। लेकिन इस समस्या का समाधान किया निकाला जाए।

    क्योंकि न तो रोजाना बाहर खाना खाया जा सकता है। न ही खाना ज्यादा स्टोर किया जा सकता है। क्योंकि कितने दिनों तक खाना स्टोर किया जाए, क्योंकि बासी खाना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है।

    लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला ने इस मामले में गजब ही काम किया है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक मां अपने परिवार के खाने का मैनेजमेंट कुछ इसी तरह से करती हैं। केल्से शॉ नाम की एक महिला अपने परिवार के लिए 8 महीने का खाना बनाकर स्टोर कर देती है। ये करीब 426 पोर्शन खाना होता है।

    रोजाना के लिए मेन्यू सोचना और फिर उसके लिए तैयारी करके खाना बनाना सच में एक बड़ा काम हैं। 30 साल की ऑस्ट्रेलियन मां अपने परिवार के लिए 426 पोर्शन मील एक साथ ही बना कर प्रिजर्व करती हैं।

    फिर खाना बनाने को लेकर अगले 8 महीने के लिए बिल्कुल फ्री रहती हैं। आमतौर पर लोग कुछ दिनों के लिए खाने की व्यवस्था रखते हैं लेकिन शॉ के किचन में पहले से बना खाना, कैंड फ्रेश वेजिटेबल रखी हुई होती हैं। जब भी उनके परिवार को चाहिए वे खाना खा सकते हैं।

    शॉ ने ये प्रैक्टिस की शुरू 2017 में की थी। शॉ अपनी ज़िंदगी में आराम चाहती थीं। इसलिए उन्होंने खाना प्रिजर्व करना शुरू कर दिया।

    शॉ हर दिन 2 घंटे खाना प्रिजर्व करने की तकनीक सीखती थीं। इस तकनीक को सीखने के लिए शॉ ने बहुत सारी किताबें पढ़ी और यूट्यूब पर वीडियो देखे।

    उनकी प्रिज़र्वेशन की कला ने उन्हें महामारी के दौरान काफी मदद दी। जब पूरी दुनिया खाने.पीने की चीजे इकट्ठा कर रही थीं, तो शॉ आराम से बैठी थीं क्योंकि उन्होंने पहले ही खाना स्टोर कर रखा था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.