26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली के यात्री अब आराम से करें माता रानी के दर्शन, सरकार दे रही है यह सौगात

    दिल्ली से जो यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के इच्छुक हैं लेकिन किसी वजह से दर्शन नहीं कर पा रहे हैं,तो यह खबर उनके बहुत ही काम की है।

    रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए।रेल मंत्रालय दो स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन करने जा रहा है। क्योंकि त्यौहार के समय में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ भाड़ रहती है। जिसके कारण रेल यात्रियों को निकासी तथा सुविधा की दिक्कत होती है।

    ट्रेन संख्या- 01633/ 01634) नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा -नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी। ये रेलगाड़ी स्पेशल माता वैष्णो के यात्रियों के लिए चलाई गई हैं। ताकि वे बिना किसी तकलीफ के माता रानी के दर्शन आराम से कर सकें।

    रेल गाड़ियों के समय की बात करें तो 01633 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 11.08.2022 को नई दिल्ली से रात 11.30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में 01634 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 14.08.2022 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 09.10 बजे चलेगी।

    वही रूटों की बात करें तो यह स्पेशल रेलगाड़ी सोनीपत, पानीपत, करनाल कुरुक्षेत्र, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी तथा ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.