23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024
More

    Latest Posts

    पत्ते की सच्ची देख उड़ जाएंगे आपके होश! देखिये ये वीडियो

    इस दुनिया में ऐसी-ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। कई बार तो सच्चाई पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसकी सच्चाई ने लाखों लोगों को हैरान कर दिया। आलम ये है कि लोग को इस सच पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं इस अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आप एक बात जरूर कहेंगे, ‘कुदरत का करिश्मा’ भी अजीब है। क्योंकि, इस वीडियो में लोगों को एक सूखा पत्ता नजर आ रहा था।

    लेकिन, कुछ समय बाद ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं जमीन पर एक सूखा पत्ता गिरा पड़ा है।

    पहले तो सबकुछ सामान्य लगता है। कुछ सेकेंड बाद एक शख्स पत्ते को हटाने की कोशिश करता है, फिर कुछ ऐसा होता है जिसने लोगों को चौंका दिया। क्योंकि, वो पत्ता नहीं बल्कि एक तितली थी, जिसे ऑरेंज ओकलीफ कहते हैं।

    सोच रहे होंगे कि आखिर ये माजरा है भाई। दिखन में सूखा पत्ता तितली कैसे बन गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘@Rainmaker1973’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

    वीडियो को 35 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, आठ हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। कुछ लोगों को तो अब तक सच्चाई पर यकीन नहीं हो रहा है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि कुदरत का तो गजब का खेल है भाई।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.