35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    कैसा ये इश्क है? एक लड़के के लिए बिच बाजार लड पड़ी दो लडकियां मोका देख हुआ आशिक फरार।

    कहते हैं प्यार अंधा होता है ना जाने लोगो को क्या करने को मजबूर कर देता है। ऐसा ही कुछ अनोखी घटा में हुआ है पैठन में भीड़ भाड़ वाले बस स्टैंड पर बुधवार सुबह घटी।एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बस स्टैंड पर पुची तो वही खबर लगाने पर दुसरी लड़की बी मोके पर पुच गई

    महाराष्ट्र के पैठन जिले में एक लड़के के लिए दो लड़कियों का झगड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक ही लड़के से प्रेम करती हैं।

    दोनों उसे अपने साथ रखना चाहती हैं और कोई भी छोड़ने को तैयार नहीं है। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पैठन जिले में एक ब्वायफ्रैंड को लेकर 17 वर्षीय दो लड़कियां बीच बाजार में आपस में लड़ाई करने लगीं।

    आखिर क्या था पुरा मामला

    एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पैठन में भीड़ भाड़ वाले बस स्टैंड पर बुधवार सुबह घटी। एक लड़की ब्वायफ्रैंड के साथ बस अड्डे पर पहुंची। दूसरी लड़की को इसकी खबर लगी तो वह भी वहां पहुंच गयी।

    इसके बाद दोनों लड़कियों के बीच शुरू हुई तू-तू मैं-मैं, लड़ाई में तब्दील हो गई । इस बीच, लड़का मौके से भाग गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कियों को पुलिस थाने ले जाया गया और समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

    इसके ठीक उल्टा मामला कुछ दिनों पहले जयपुर से सामने आया था जहां दो लड़के एक लड़की के लिए आपस में लड़ बैठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सालों से युवती का अफेयर दोनों युवकों के साथ चल रहा था।

    जब एक लड़के को पता चला कि युवती किसी दूसरे के साथ है, दोनों आशिक आमने-सामने आ गए। फिर क्या, एक गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों खूब झगड़े। शिकायत के बाद पुलिस दोनों को पकड़ थाने ले गई। फिलहाल के लिए मामला सुलझाया दिया गया था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.