29.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली के ये इलाके होंगे जाम मुक्त, 1 FLYOVER और 3 UNDERPASS होंगे चालू

    दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए आप सरकार आए दिन कोई ना कोई नई परियोजनाएं लाती है। आने वाले दिनों में दिल्ली की जाम मुक्त होने की‌ संभावना है।दिसंबर तक दिल्ली को ढांचागत विकास की चार परियोजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है।

    भैरों मार्ग- रिंग रोड अंडरपास, आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर और जगतपुर अंडरपास व किदवई नगर अंडरपास बनकर तैयार होएगे।ये तीनों परियोजनाएं रिंग रोड पर ही तैयार हो रहीं हैं। इनके बन जाने के बाद से जनता को रिंग रोड पर दक्षिण से लेकर उत्तरी दिल्ली तक यातायात जाम से राहत मिलेगी। जिससे लोगों का काफी फायदा होगा।

    लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इन परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,इसलिए इनका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

    क्षेत्र को जल्दी ही जाम मुक्त करने के लिए आश्रम और उसके आसपास के इलाके में तेजी से काम किया जा रहा है। अनुमानों के मुताबिक आश्रम फ्लाईओवर का कार्य दिसंबर से पहले पूरा हो जाएगा।इसके बनने से आश्रम चौक और डीएनडी के बीच की तीन लालबत्ती कम हो जाएंगी जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाईओवर विस्तार का निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था।

    इसके साथ ही गांधी नगर में वजीराबाद और जगतपुर के बीच मेट्रो की परियोजना को दो आधे अंडरपास के साथ अनुमोदित किया गया था।यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त और चौड़ी सड़कों में से एक है। इस कारण से यहां दुर्घटनाए होती रहती हैं। गांधी नगर अंडरपास के पैदल यात्रियों वाले भाग को तैयार कर लोगों द्वारा इसका उपयोग शुरू करने के बाद काफी गहत मिली है। अंडरपास के जिस भाग से वाहन गुजरेंगे हैं, लोक निर्माण विभाग का लक्ष्य इसे दिसंबर तक तैयार किए जाने का है।

    भैरों मार्ग से रिंग रोड पर जाने के लिए भैरों मार्ग रिंग रोड टी-प्वाइंट पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इससे मथुरा रोड से आकर भैरों मार्ग होते हुए सीधे रिंग रोड पर जा सकेंगे।

    इसी तरह आइएनए में पूर्वी किदवई नगर और दिल्ली हाट बाजार के बीच पैदल यात्रियों के आने जाने के लिए बन रहे अंडरपास पर लोक निर्माण विभाग ने काम की गति तेज कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसके अगले माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.