29 C
Delhi
Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    दिल्ली के रेलवे स्टेशन में होंगे बदलाव, बदलाव के बाद कुछ इस तरह दिखेगा स्टेशन

    इन दिनों रेल मंत्रालय भारतीय रेल को आधुनिक बनाने में लगा हुआ है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों का हुलिया बदलने में भी लगा हुआ है। इसी क्रम में ट्रेनों के डिब्बों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक कई काम हो रहे हैं।

    कई रेलवे स्टेशनों को इतना आधुनिक बनाया जा रहा है कि यहां आने वाले यात्रियों को मॉल या एयरपोर्ट जैसा महसूस होता है। अब रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के डिजाइन का प्रस्ताव दिया है।

    रेलवे मंत्रालय ने कुछ इतनी अद्भुत तस्वीरें जारी की है, जिसमे तस्वीर किसी अंतरराष्ट्रीय इमारत से कम नहीं लग रही है। इसके सामने मॉल और एयरपोर्ट भी नजर आ रहे हैं।रेल मंत्रालय का कहना है कि पुनर्विकास के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसा दिखेगा।

    इसके साथ ही यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी
    हालांकि रेल मंत्रालय ने पुनर्विकास के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है।माना जा रहा है कि यहां यात्रियों को सिर्फ विश्वस्तरीय सुविधाएं ही मिलेंगी। यहां के कैफेटेरिया से लेकर यात्रियों को आधुनिक विश्राम गृहों की सुविधा होगी। दरअसल, दुनिया भर से यात्री सिर्फ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं।

    वहीं इसके साथ ही फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन का भी आधुनिकीकरण होगा

    इससे पहले रेल मंत्रालय ने फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन की भी तस्वीरें जारी की थीं। इस स्टेशन को भी आधुनिक बनाने के लिए रेल मंत्रालय काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक पुनर्विकास के बाद यह स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।

    साल के अंत तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काम शुरू होने की संभावना है। हालांकि रेल मंत्रालय की ओर से अभी इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.