37.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    महिला ने किया कपड़े के बने गुड्डे से विवाह , अब करती है प्रेगनेंट होने का दावा जानिए पूरा मामला

    रोज़ाना वायरल होने के लिए ना जाने लोग क्या क्या तरीके अपनाते है, ऐसे ही मेरिवोन रोका मॉरेस सिंगल थीं और उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। ऐसे में अकेलापन दूर करने के लिए उनकी मां एक गुड्डा घर पर ले आईं। मॉरेस को इस गुड्डे से इतना प्यार हो गया कि उन्होंने उसके साथ शादी कर ली। कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनती हैं लेकिन एक महिला ने जो जोड़ी बनाई है, उसके बारे में दुनियाभर में चर्चा हो रही है। मामला ब्राजील का है, जहां एक 37 साल की महिला मेरिवोन रोका मॉरेस ने एक कपड़े के बने गुड्डे से शादी की और फिर एक बच्चा होने का दावा किया है। महिला ने गुड्डे का नाम मार्सेलो रखा है।

    महिला ने इस गुड्डे के साथ पूरे रस्म और रिवाज के साथ शादी की और फिर हनीमून पर भी गई। हैरानी की बात तो ये है कि अगर कोई इस महिला के सामने उसके गुड्डे को टॉय कह देता है तो वह नाराज हो जाती है और ऐसा कहने वाले इंसान से नफरत करने लगती है।

    मेरिवोन रोका मॉरेस सिंगल थीं और उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। ऐसे में अकेलापन दूर करने के लिए उनकी मां एक गुड्डा घर पर ले आईं।

    मॉरेस को इस गुड्डे से इतना प्यार हो गया कि उन्होंने उसके साथ शादी कर ली। इस शादी में बाकायदा मेहमान भी आए और खाना-पीना भी हुआ। मॉरेस ने सबके सामने अपने गुड्डे को अंगूठी भी पहनाई और फोटो सेशन भी हुआ।

    दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि अक्सर लोगों को बेजान चीजों से प्यार हो जाता है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें ऑब्जेक्टोफिलिया नाम की बीमारी होती है।

    इस बीमारी में पीड़ित शख्स बेजान चीजों से प्यार करने लगता है और उनके साथ रोमांस करने लगता है। दुनिया में ऐसे कई केस सामने आए हैं, जिनमें लोगों को बेजान वस्तुओं से प्यार करते देखा गया है।

    इससे पहले अमेरिका में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। यहां नैथियल नाम के एक शख्स ने अपनी कार के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कही थी। उसका कहना था कि उसने अपनी कार के साथ संबंध भी बनाए हैं।

    इसके अलावा जर्मनी में भी इस तरह का मामला देखा गया था, जहां महिला ने प्लेन के साथ शादी की थी। वह रात में इसी प्लेन के गले लगकर सोती थीं।

    इसके अलावा भारत में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने खुद से शादी की थी।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.