35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    बिहार में उमर ने दीपक बन विधवा महिला के साथ 6 माह तक बनाए संबंध, सच पता चला तो कर गया खतरनाक कांड

    एक बार फिर बिहार में ‘लव जिहाद’ का ताजा केस मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां उमर अली नाम के मुस्लिम युवक ने एक विधवा महिला को दीपक बनकर फंसाया। करीब 6 महीने तक संबंध भी बनाए। महिला को जब सच लता चला तो आरोपी उसके 6 माह के बच्चे को लेकर भाग गया।बिहार में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में रहने वाली एक विधवा महिला का उमर अली नामक युवक ने 6 माह तक यौन शोषण किया।

    युवक ने महिला को अपना नाम भी गलत (दीपक) बता रखा था। महिला को जब इस बात का पता लगा तो उसने इसका विरोध किया। केस करने की बात बोलने पर युवक ने उसके 3 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया है।

    केस करने पर वीडियो कॉल कर बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला जिले के सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का है।

    महिला ने मामले को लेकर थाना में शिकायत की है। पुलिस आरोपी और बच्चे दोनों की तलाश कर रही है।
    आरोपी ओराई इलाके के रहने वाला है।

    महिला ने बताया है कि करीब 7 माह पहले उसकी पहचना दीपक से हुई थी। वह फाइनेंस का काम करता था। फिर दोनों में लव अफ़ेयर हुआ। वह अपने बच्चे को लेकर दीपक के साथ रहने लगी।

    इसी बीच उसे पता चल गया को दीपक का असली नाम उमर है। जब उसने सच्चाई पूछी तो उमर उसके साथ मारपीट करने लगा। बच्चे को भी पीटा।

    किसी तरह वह अपने बच्चे को लेकर उसके घर से भाग कर मायके चली आई। उमर उसके मायके से उसके 3 साल के बेटे को उठा ले गया है।

    वीडियो कॉल कर बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो कॉल में उसने बच्चे का गला भी दबा कर उसे दिखाया। महिला के अनुसार उसके पति की मौत एक सड़क हादसे में एक साल पहले हुई थी।

    तब वह एक बच्चे की मां थी। पति के मौत के बाद उमर से उसकी जान पहचान हुई थी। उमर ने अपना फर्जी नाम उसे बताया था। उमर उसे अपने साथ रखने को राजी हो गया।

    इसी वर्ष जनवरी में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी किया था। फिर दोनों ओराई में ही एक कमरा भाड़ा पर लेकर एक साथ रहने लगे। इधर, पुलिस आरोपी और अपहृत बच्चे की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। महिला को शक है कि उमर उसके बच्चे की हत्या कर सकता है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.