35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    मां चली बेटे और बहू के साथ हनीमून बनाने, लौटने के बाद पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    एक महिला ने खुलासा किया है कि जब वह अपने पति के साथ हनीमून पर गई तो साथ में उसकी सास भी थीं। उसने कहा कि इससे हनीमून ट्रिप बर्बाद हो गई। महिला ने टीवी शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक युवक शादी के बाद पत्नी को लेकर हनीमून पर गया, मगर जाने से पहले वह कुछ ऐसा कर बैठा, जिससे दुल्हन का मूड खराब हो गया। दरअसल, इस हनीमून ट्रिप पर पतिदेव अपनी मां को भी साथ ले गया।

    पत्नी का कहना है कि पति ने अपनी मां को इस ट्रिप पर साथ ले जाकर पूरा मजा किरकिरा कर दिया। हालांकि, युवक मां को अपने साथ क्यों ले गया, यह जानने के बाद आपको भी उसपर गुस्सा आएगा।

    यह खुलासा महिला ने एक टीवी शो पर किया है। महिला ने बताया- करीब10 साल तक वह युवक के साथ रही। इस बीच उनके दो बच्चे हुए। युवक महिला से एक साल छोटा है।

    महिला का नाम ट्रेसी है और उसकी उम्र करीब 30 साल है, जबकि युवक की उम्र 29 साल। उसका नाम ब्रायन है। दोनों शादी से पहले लिव-इन में रह रहे थे और इस दौरान ट्रेसी ने दो बच्चों को जन्म भी दिया।

    शादी होने के बाद ब्रायन और ट्रेसी ने हनीमून प्लान किया। मगर बच्चों का ख्याल कौन रखेगा या फिर वे उन्हें कहां छोड़कर जाएं, इस पर बात चल ही रही थी कि उसके दिमाग में घटिया सा आइडिया आया।

    उसने अपनी मां जेन को बच्चों की देखभाल के लिए ले चलने का फैसला किया। उसने सोचा कि जब वह और ट्रेसी मस्ती कर रहे होंगे तब जेन बच्चों का ख्याल रखेगी।

    इस टीवी शो में ब्रायन ने बताया कि वह अपनी मां जेन से प्यार करता है और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार है। जेन की शादी नहीं हुई है और वह सिंगल मदर है। ऐसे में कोशिश यह थी कि मां को भी इस स्पेशल टाइम में ले जाया जाए।

    वहीं, ट्रेसी ने बताया कि हनीमून पर ब्रायन हमेशा जेन के साथ-साथ रहता। हमें हर पल को उनके साथ शेयर करना पड़ता था। हम कहीं घूमने जाएं तो उन्हें साथ ले जाना पड़ता।

    ऐसे में ब्रायन से शादी करने का साफ मतलब है कि मैंने जेन से शादी की है। एक बार मैं और ब्रायन कमरे में बाथटब में थे, तभी वहां जेन भी आ गई। यह बिल्कुल असहज करने वाली स्थिति थी। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा और मैं कोशिश करूंगी कि हम दोनों के बीच में जेन नहीं आए।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.