36.7 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024
More

    Latest Posts

    महिला ने किया ऐसा वीडियो पोस्ट की 700 km दूर से आ कर एक्स पति ने किया मर्डर

    अमेरिका में रह रही एक पाकिस्तानी मूल की महिला के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस महिला के पूर्व पति ने महिला का मर्डर उस समय कर दिया जब महिला ने एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट कर दिया। हैरानी की बात यह भी है कि जब पति ने इस वीडियो को देखा तो वह महिला से करीब 700 किलोमीटर की दूरी पर था।

    महिला की एक साल पहले शादी हुई थी लेकिन फिर तलाक हो गया था। महिला का पूर्व पति बिजनेसमैन है। चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी को मारने के बाद उसने खुद भी खुदकुशी कर ली।

    दरअसल, यह घटना अमेरिका के इलिनॉस स्टेट की है। यहां के एक शहर में पाकिस्तानी मूल की 29 साल की सानिया खान रहती थीं। वे टिकटॉकर और पेशे से फोटोग्राफर थीं। उनकी एक साल पहले शादी हुई थी लेकिन फिर तलाक हो गया था।

    उनका 36 साल का पूर्व पति राहिल अहमद बिजनेसमैन है। चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी को मारने के बाद उसने खुद भी खुदकुशी कर ली।

    न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक सानिया अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती थी। हाल ही में उसने अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट कर दिया था और उसका पूर्व पति इसी बात से नाराज हो गया।

    वह अमेरिका में ही रहता था। वह इतना नाराज हो गया कि वह जॉर्जिया से इलिनॉइस करीब 700 किलोमीटर कार ड्राइव करके सानिया के पास पहुंच गया।

    जैसे ही वह सानिया के पास पहुंचा उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि मर्डर के बाद जिस समय वह सानिया के घर में मौजूद था तभी तब पुलिस की एक टीम बाहर मौजूद थी।

    इसी दौरान उसने सरे कमरे में जाकर उसी पिस्टल से खुदकुशी कर ली। यह पूरा वाकया देखकर पुलिस वाले हैरान रह गए।

    फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। बताया गया कि वह सानिया के ऊपर कई बार हमला कर चुका था। रिपोर्ट में बताया गया कि शिकागो के पहले सानिया टेनेसी में रहती थीं। सानिया ने दो साल बतौर फ्लाइट अटेंडेंट भी जॉब किया। जबकि उसका पूर्व पति जॉर्जिया में रहता था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.