35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    पापा बनने वाले हैं प्रियंका चोपड़ा के Ex ब्वॉयफ्रेंड, इतने महीने बाद पत्नी देगी बच्चे को जन्म

    आपको बता दे की एक बेहद ही खुश करने वाली खबर सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हरमन बावेजा पापा बनने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी पत्नी साशा रामचंदानी 4 महीने की प्रेग्नेंट है। हालांकि, अभी इस गुड न्यूज की जानकारी परिवारवालों की तरफ से ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है।

    बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि हरमन बावेज (Harman Baweja) पापा बनने वाले है। उनकी पत्नी साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) प्रेग्नेंट है।

    सामने आ रही खबरों की मानें तो साशा इसी साल दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है। माना जा रहा है कि साशा 4 महीने की प्रेग्नेंट है।

    हालांकि, हरमन की पत्नी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि फिलहाल एक्टर या फिर उनके परिवारवालों की तरफ से नहीं हुई है। आपको बता दें कि हरमन लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। कहा जाता है कि कभी उनका अफेयर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ था।

    पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो हरमन बावेजा के एक करीबी ने बताया कि साशा 4 महीने की प्रेग्नेंट और दिसंबर में बच्चों को जन्म दे सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल जल्द ही ये खुशखबरी सभी के साथ शेयर करेंगे।

    आपको बता दें कि हरमन-साशा ने दिसंबर 2020 में सगाई की थी। इसके बाद मार्च 2021 में कपल ने कोलकाता में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हरमन के कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

    कपल ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। शादी या फिर उससे जुड़े किसी भी फंक्शन्स की ज्यादा फोटोज सामने नहीं आई थी।

    प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा का बॉलीवुड करियर सुपरफ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने अपने पिता द्वारा प्रोड्यूस की फिल्म लव स्टोरी 2050 में काम किया था, जो 2008 में आई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस थी।

    आपको बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान हरमन और प्रियंका करीब आए थे। बी-टाउन में खबरें यहां तक भी उड़ी थी कि कपल जल्द शादी करने वाला है। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई और कपल का कुछ समय बाद ब्रेकअप हो गया।

    इसके बाद हरमन ढिश्क्याओं, विक्ट्री और व्हॉस्ट योर राशी जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

    फिर वे धीरे-धीरे खुद ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। वे आखिरी बार 2016 में आई फिल्म चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर में नजर आए थे।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.