34 C
Delhi
Friday, April 19, 2024
More

    Latest Posts

    26 साल की उमर में इस मॉडल ने लगाई थी बीच पे बिन कपड़ो के दौड़, फिर पूरे देश में मच गया था हंगामा

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए पूरी तरह न्यूड होकर फोटोशूट कराया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन ऐसा करने वाले वे पहले शख्स नहीं हैं। कई इंडियन सेलेब्स इस तरह के पोज दे चुके हैं। 48 साल पहले एक मॉडल ने इस कदर हद कर दी थी कि वह पूरी तरह निर्वस्त्र होकर जुहू बीच पर दौड़ पड़ी थी।

    खास बात यह है कि उस वक्त इस मॉडल की उम्र महज 26 साल थी। हम बात कर रहे हैं प्रोतिमा गौरी बेदी (Protima Bedi) की, जो अभिनेता कबीर बेदी (Kabir Bedi)की पत्नी और एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) की मां थीं।

    दरअसल, प्रोतिमा का यह बोल्ड मूव सिने ब्लिट्ज नाम की एक मैगजीन के प्रमोशन के लिए था, जो नई-नई लॉन्च हुई थी। ब्लिट्ज के चीफ रुस्सी करंजिया के दिमाग में ग्राहकों को लुभाने का यह आइडिया आया था और इसकी कवर गर्ल के लिए प्रोतिमा उनकी पहली पसंद थीं।

    एक बातचीत में करंजिया की बेटी रीता मेहता ने बताया था कि प्रोतिमा का नाम उनके दिमाग में इसलिए आया क्योंकि वे खुली सोच वाली महिला थीं। वे कहती हैं, “मैंने उनसे पूछा कि क्या वे यह करेंगी तो उन्होंने कहा- क्यों नहीं। मैंने बिल्कुल भी उनके इस तरह के जवाब की उम्मीद नहीं की थी।”

    शूटिंग के लिए पहले फ्लोरा फाउंटेन के पास की जगह चुनी गई। शॉट सुबह जल्दी लिए गए, क्योंकि उस वक्त सड़कें सुनसान थीं। खास बात यह है कि प्रोतिमा को अपना यह शॉट पसंद नहीं आया।

    इसके बाद शॉट दोबारा लिया गया। इस बार लोकेशन जुहू बीच थी। प्रोतिमा ने यहां बिना कपड़ों के दौड़ते हुए पोज दिया और यह मैगजीन के कवर पर आ गया। यह इस तस्वीर का ही कमाल था कि मैगजीन का वह अंक हाथोंहाथ बिक गया।

    एक ओर मैगजीन हाथों हाथ बिकी तो दूसरी ओर प्रोतिमा के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। उनका जमकर विरोध हुआ। लोग उनके इस कृत्य से बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

    बाद में प्रोतिमा ने सफाई दी कि यह तस्वीर उस वक्त ली गई, जब वे गोवा में एक न्यूडिस्ट कैंप का हिस्सा थीं। बाद में इस तस्वीर में जुहू बीच का बैकड्रॉप सेट कर मैगजीन पर छाप दिया गया।

    इस विवाद के लगभग एक साल बाद प्रोतिमा मॉडलिंग से दूर होकर डांसिंग के क्षेत्र में आ गईं। उन्हें ओडिशी डांसर के रूप में खूब प्रसिद्धि मिली। उन्होंने बाद में 1990 में बेंगलुरु के पास एक गांव में नृत्यग्राम नाम से डांस स्कूल शुरू किया।

    1998 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड्स में प्रोतिमा बेदी का निधन हो गया था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.