प्रेग्नेंट सोनम कपूर के पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने उनके लिए ग्रैंड लेवल पर गोद भराई सेरेमनी मुंबई में रखी है, जिसमें शामिल होने वे हाल ही में लंदन से मुंबई आई है। खबरों की मानें तो यह सेरेमनी 17 जुलाई को होगी।
सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म यूं तो उनके पति आनंद आहूजा ने लंदन में ऑर्गेनाइज की थी। लेकिन पेरेंट्स अपनी खुशी के लिए बेटी की गोद भराई की रस्म मुंबई में करना चाहते है।
और इसी फंक्शन में शामिल होने के लिए सोनम पति के साथ हाल ही में लंदन से मुंबई आई है। बता दें कि अनिल कपूर ने काफी ग्रैंड लेवल पर बेटी की गोद भराई की रस्म की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
ये सेरेमनी पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के घर होगी। दरअसल, कविता रिश्ते में सोनम की मौसी लगती है। वे मुंबई के बैंड स्टेंड पर रहती है और भांजी सोनम की शादी भी उन्हीं के घर पर हुई थी।
बता दें कि इस सेरेमनी के इन्विटेशन कार्ड भी कुछ सेलेब्स के घर पहुंच चुके है। खबर है कि यह सेरेमनी 17 जुलाई को धूमधाम से होगी।
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर की इस ग्रैंड गोद भराई सेरेमनी सा इन्विटेशन कुछ सेलेब्स के घर पहुंच चुका है।
इनमें आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिज, करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता, शिल्पा शेट्टी, नीलम, मलाइका अरोड़ा सहित सेलेब्स के नाम शामिल है। बता दें कि हाल ही में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की थी।
उन्होंने बताया था कि आपको कोई भी प्रेग्नेंसी को लेकर ये नहीं बताएगा इसमें कितना चैलेंज है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ये वाकई चैलेंजिंग है। आपकी बॉडी हर दिन ग्रो करती है और नई-नई चीजों से आपका सामना होगा है।