35.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024
More

    Latest Posts

    कम नहीं रही प्रियंका चोपड़ा की इश्कबाजी, शादीशुदा तक से लड़ाई आंख, 1 की पत्नी तो पहुंच गई थी धमकाने

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज यानी 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने अपना करियर एक्टिंग फील्ड में बनाने की सोची। उन्होंने बॉलीवुड से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

    2003 में आई फिल्म थमिझन में काम किया। इसके बाद वे 2003 में ही सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में नजर आई। हालांकि, उन्होंने इसी साल आई फिल्म अंदाज से मिली। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) उनके साथ थे।

    इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। वैसे, आपको बता दें कि बी-बाउन में प्रियंका की एक्टिंग के साथ-साथ उनके अफेयर्स के किस्से भी कम चर्चा में नहीं रहे। उनका अफेयर अक्षय कुमार-शाहरुख खान के अलावा शाहिद कपूर सहित 6 लोगों से रहा।

    आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी करने से पहले कईयों से दिल लगाया और कईयों का दिल तोड़ा।

    कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका, असीम मर्चेंट को डेट करती थी। लेकिन इंडस्ट्री में नाम और शोहरत मिलते ही उन्होंने असीम से किनारा कर लिया।

    अपनी पहली हिट फिल्म अंदाज में काम करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार के करीब आ गई। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी और दोनों का अफेयर भी सुर्खियों रहा।

    रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के अफेयर की बात जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना के कानों तक पहुंची तो वो आगबबूला हो गई। कहा जाता है कि ट्विंकल, प्रियंका को सबक सीखाने शूटिंग तक पहुंच गई थी।

    हालांकि, पत्नी की धमकी के बाद अक्षय ने पीसी के साथ काम करना बंद कर दिया। अक्षय कुमार से ब्रेकअप होने के बाद प्रियंका चोपड़ा हरमन बवेजा को डेट करने लगी। दोनों ने फिल्म लव स्टोरी 2050 में साथ काम भी किया।

    दोनों के डेटिंग के दौरान यह खबर भी तेजी से फैली थी कि दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले है। शादी तो नहीं हुई लेकिन ब्रेकअप जरूर हो गया। दरअसल, फिल्म लव स्टोरी 2050 के सुपरफ्लॉप होने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

    प्रियंका चोपड़ा को फरहान अख्तर की फिल्म डॉन में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और यह बात शाहरुख की पत्नी गौरी के कानों तक पहुंच गई।

    कहा जाता है कि प्रियंका की वजह से शाहरुख-गौरी का रिश्ता तलाक की कगारपर पहुंच गया था। इतना ही नहीं गौरी ने घर छोड़कर जाने तक की धमकी दे दी थी। हालांकि, शाहरुख ने हालात को समझते हुए पीसी से दूरी बना ली।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.