36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024
More

    Latest Posts

    इन बॉलिवुड अभिनेत्रियों के नाम के साथ जुड़ चुके है न जाने कितने नाम ? क्या है ये सब हकीकत या कोई अफसाना

    सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। 46 साल की सुष्मिता का यह पहला प्यार नहीं है। अब तक फिल्म और बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी लगभग 12 हस्तियों से उनका नाम जुड़ चुका है और संभवतः वे बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इतने लोगों से प्यार होने का दावा किया जाता है। लेकिन इंडस्ट्री में बार-बार बॉयफ्रेंड बदलने वाली एक्ट्रेसेस की कमी नहीं हैं।

    सबसे पहले सुष्मिता सेन की ही बात करते हैं। उनका नाम बिजनेसमैन अनिल अंबानी, फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, अभिनेता रणदीप हुड्डा, फिल्म डायरेक्टर मुदस्सर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर शब्बीर भाटिया, होटल मालिक संजय नारंग, बिजनेसमैन इम्तियाज़ खत्री, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, सेलेब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह, रेस्टोरेंट मालिक ऋतिक भसीन, मॉडल रोहमन शॉल और ललित मोदी के साथ जुड़ चुका है।

    इनमें से संजय नारंग और रोहमन शॉल के साथ उनकी शादी की तैयारी भी थी। लेकिन रिश्ता इस दहलीज तक पहुंचने से पहले ही टूट गया।

    20-22 साल के मॉडलिंग और फ़िल्मी करियर में प्रियंका चोपड़ा का नाम तकरीबन 10 लोगों से जुड़ चुका है। इनमें मॉडल असीम मर्चेंट, अभिनेता हरमन बावेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान, हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडल्टसन, गेरार्ड बटलर, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और अमेरिकी सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर निक जोनस शामिल हैं। प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है।

    एवरग्रीन दीवा रेखा जबसे फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं, तब से लेकर अब तक 8 लोगों के साथ उनके अफेयर की ख़बरें आ चुकी हैं। इन 8 लोगों में जम्पिंग जैक के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेंद्र, किरण कुमार, विनोद मेहरा, अमिताभ बच्चन, मुकेश अग्रवाल (बिजनेसमैन), राज बब्बर, संजय दत्त और अक्षय कुमार शामिल हैं।

    इनमें से मुकेश अग्रवाल के साथ उनकी शादी भी हो गई थी, जिन्होंने कुछ महीने बाद ही ख़ुदकुशी कर ली थी। बताया यह भी जाता है कि विनोद मेहरा से भी रेखा की शादी हो गई थी।

    16 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा अफेयर करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने रणवीर सिंह से लव मैरिज की है। लेकिन उनसे पहले उनका नाम 7 अन्य लोगों से जुड़ चुका है।

    इन 7 लोगों में मॉडल निहार पंडया, उपेन पटेल, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, अभिनेता रणबीर कपूर, बिजनेसमैन सिद्धार्थ माल्या और मॉडल से एक्टर बने मुजम्मिल इब्राहिम शामिल हैं।

    अनुष्का शर्मा 14 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। इससे पहले वे मॉडल थीं। उनके पूरे करियर में 7 लोगों से उनका नाम जुड़ चुका है।

    इनमें रैम्प मॉडल जोहब यूसुफ़, एक्टर रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, क्रिकेटर सुरेश रैना, एक्टर अर्जुन कपूर और क्रिकेटर विराट कोहली शामिल हैं। अनुष्का अब विराट से शादी कर उनकी पत्नी और एक बेटी की मां बन चुकी हैं।

    47 साल की प्रिटी जिंटा का नाम 7 लोगों से जुड़ चुका है। इनमें मॉडल मार्क राबिनसन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली, इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह, बिजनेसमैन नेस वाडिया, फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ शामिल हैं। प्रिटी जिंटा ने जीन गुड इनफ से शादी की है और अब वे जुड़वां बच्चों की मां हैं।

    2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी कर चुकी हैं, जो कि लव मैरिज है। विक्की से पहले उनकी नजदीकियां 5 अन्य लोगों अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और बिजनेसमैन सिद्धार्थ माल्या के साथ होने की चर्चा रह चुकी है।

    कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत 6 लोगों को डेट कर चुकी हैं। इनमें डांस कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी, ‘राखी का स्वयंवर’ फेम एलेश परुजनवाला, विवादित सोशल मीडिया कॉमेडियन दीपक कलाल, NRI बिजनेसमैन रितेश सिंह, टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला और बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी शामिल हैं। राखी जहां रितेश से अपनी शादी का दावा कर चुकी हैं तो वहीं, आदिल को वे फिलहाल डेट कर रही हैं।

    16 साल से फिल्मों में सक्रिय कंगना रनोट का नाम 5 लोगों से जुड़ चुका है। इनमें दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन, अजय देवगन, ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफर्टी और एक्शन स्टार ऋतिक रोशन शामिल हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.