26.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    कमाई के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस से आगे हैं प्रियंका चोपड़ा, संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज यानि 18 जुलाई को जन्मदिन है। देसी गर्लकही जाने वाली इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से अपना करियर शुरू किया था, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं । फैशन मूवी की इस एक्ट्रेस ने अमेरिका के सिंगर निक जोनस से शादी करके यूएसए में घर बसा लिया है। निक जोनस से मैरिज के बाद से प्रियंका चोपड़ा अब यदा कदा ही भारत आती हैं।

    वे अमेरिका में ही रहती हैं। निक और प्रियंका की शादी 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन में बहुत आलीशान तरीके से हुई थी। प्रिंयका की मैरिज एक बेहद रॉयल तरीके से गई थी, ये बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है। प्रियंका और निक की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।

    प्रियंका चोपड़ा बहुत महत्वाकांक्षी हैं, उन्होंने अपने दम पर सबकुछ हासिल किया है। उन्होंने अपनी लाइफ में कई सारे मुकामों को हासिल किया है। प्रिंयका ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनस को लाइफ पार्टनर के रूप में चुना है।

    प्रिंयका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ राजस्थान में रॉयल तरीके से वेडिंग फंक्शन आयोजित किया था। इसमें पानी की तरह पैसा बहाया गया था, उस शादी की में जो भीशामिल हुआ वो आज भी इसकी मिसाल देता है।

    प्रिंयका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ राजस्थान में रॉयल तरीके से वेडिंग फंक्शन आयोजित किया था। इसमें पानी की तरह पैसा बहाया गया था, उस शादी की में जो भीशामिल हुआ वो आज भी इसकी मिसाल देता है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( निक जोनस के साथ) तकरीबन 734 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। वे फिल्मों के अलावा विज्ञापनों और स्टेज शो के जरिए बड़ी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस एखशो का 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक दोस्ताना फिल्म की एक्ट्रेस इनकम के हिसाब से इस समय की टॉप एक्ट्रेसस कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय से भी आगे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा की वैसे तो लंबे समय से कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है, बावजूद उनकी कमाई में कमी नहीं हुई है। देसी गर्ल विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करती है।

    प्रियंका ने पर्पल पेबल पिक्चर्स (PPP) कंपनी की स्थापना की है। इसके जरिए वे करोड़ों की कमाई कर रही हैं। ये कंपनी भारत मे कारोबार देखती है।

    प्रियंका चोपड़ा के पास भारत के मुंबई और गोवा में आलीशान बंगलें हैं। वहीं एक्ट्रेस के पास लॉस एंजिल्स में भी घर है. जहां वे निक जोनस के साथ रहती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा के पास लग्जरी कारों का पूरा बेड़ा है । उनके पास रॉल्स रॉयल घोस्ट, मर्सडीज-मेबैच एस650, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, मर्सडीज एस-क्लास, मर्सडीज ई-क्लास, ऑडी क्यू7 जैसी तमाम लग्जरी कारें मौजूद हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.