35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    ‘महाभारत’ में द्रौपदी का चीर हरण सीन पड़ा ‘दुर्योधन’ को भारी, 28 साल तक केस ने नहीं छोड़ा था पीछा

    बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ (Mahabharata) 1988 का सबसे पॉपुलर सीरियल था। सीरियल की स्क्रिप्ट से लेकर एक्टिंग तक सबने दर्शकों का खूब दिल जीता था। हर सीन ऑडियंस के दिल को छू रहा था। लेकिन एक ऐसा भी सीन था, जिसकी वजह सीरियल में दुर्योधन का रोल करने वाले पुनीत इस्सर (Puneet Issar) कानूनी पचड़े में फंस गए थे।

    यहां तक कि उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट तक जारी हो गया था। इस बात का खुलासा खुद पुनीत ने एक बातचीत के दौरान किया था।

    पुनीत इस्सर 2020 में ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के मेहमान बने थे। इस दौरान उन्होंने अपने इस सीन के बारे में बात की।

    उन्होंने बताया था कि सीरियल के निर्माता बी. आर. चोपड़ा, निर्देशक रवि चोपड़ा और कुछ एक्टर्स के साथ-साथ उन्हें पर्दे पर द्रौपदी के चीर हरण सीन को बेहद अच्छे तरीके से करना भारी पड़ गया था।

    पुनीत इस्सर 2020 में ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के मेहमान बने थे। इस दौरान उन्होंने अपने इस सीन के बारे में बात की।

    उन्होंने बताया था कि सीरियल के निर्माता बी. आर. चोपड़ा, निर्देशक रवि चोपड़ा और कुछ एक्टर्स के साथ-साथ उन्हें पर्दे पर द्रौपदी के चीर हरण सीन को बेहद अच्छे तरीके से करना भारी पड़ गया था।

    बकौल पुनीत, “किसी ने हमसे कहा कि आपके नाम का वारंट निकला है, गैर जमानती वारंट। बनारस के किसी व्यक्ति ने कहा था कि आपने द्रौपदी का चीरहरण किया है, उससे हमें दुख हुआ है।

    ” पुनीत ने बताया कि इस घटना से ज्यादातर लोग हैरान थे। लेकिन किसी तरह बी. आर. चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मामले को सुलझाया। उनके मुताबिक़, इससे भी हैरत वाली घटना 28 साल बाद घटी।

    पुनीत कहते हैं, “28 साल बाद केस फिर से ओपन हुआ और हमें अपने लिए लॉयर हायर करना पड़ा। उस बंदे को बस फोटो खिंचवानी थी।” पुनीत के मुताबिक़, जब वे इस मसले को सुलझा चुके थे, तब उनके मन में ख्याल आया कि उन्हें वेद व्यास पर केस कर देना चाहिए।

    क्योंकि पहली बार कहानी उन्होंने ही लिखी थी। वे कहते हैं, “अगर किसी को पकड़ना है तो वेद व्यास को पकड़ो, उन्होंने लिखी है।”

    ‘महाभारत’ सबसे पहले 1988 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। शो के 94 एपिसोड थे। राही मासूम रजा ने शो की स्क्रिप्ट लिखी थी और कास्टिंग गूफी पेंटल ने की थी।

    सीरियल में पुनीत इस्सर के अलावा मुकेश खन्ना, नितीश भारद्वाज, रूपा गांगुली, गजेन्द्र चौहान, पंकज धीर, अर्जुन, प्रवीण कुमार सोबती और गूफी पेंटल समेत कई प्रसिद्ध एक्टर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

    2020 में जब कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ था, तब ‘महाभारत’ का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.