एक छोटे से बच्चे ने ऐसा काम कर दिया है कि उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। आज का इंसान बड़ा ही वहशी हो चला है। लेकिन इस बीच भावनाओं से जुड़ी एक खबर हम सभी को सुखद अनुभव देकर जाएगी। कहा जाता है कि इंसान की जो संवेदनाएं हैं वह दिनों दिन मरती जा रही हैं। पशु-पक्षियों और जानवरों के प्रति इंसानों का व्यवहार क्रूर होता जा रहा है।
अब जिस खबर को हम आपको बता रहे हैं इस खबर को पढ़ने सुनने के बाद आपके मन में यह सवाल जो है वह उल्टा पड़ जाएगा। क्योंकि यहां पर एक बच्चे ने अपनी भावनाओं अपनी संवेदना के चलते कुछ ऐसा कर दिखाया जिस ने एक बार फिर मानव जाति का जीवंत उदाहरण सेट कर दिया है।

खबर के मुताबिक बच्चा साइकिल चला रहा था। और उसकी साइकिल के पहिए के नीचे एक दूजे का बच्चा आ गया।
इसके बाद बच्चे ने अपनी साइकिल रोकी और चूजे को सड़क के किनारे रख दिया। उसके बाद बच्चा साइकिल लेकर फटाफट अपने घर गया। घर से कुछ पैसे लेकर आया और फिर चूजे के पास आकर चूजे को हस्पताल उठाकर ले गया। और उसके बाद अस्पताल ले जाकर डॉक्टर से उसका इलाज कराने की बात कहने लगा।
अब इस तरह की खबर फोटो के साथ सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट कर दी। उसके बाद से लेकर आज तक यह खबर लगातार वायरल हो रही है। यह बच्चा मिजोरम का बताया जा रहा है। और लगातार सोशल मीडिया पर इस खबर को हाथों हाथ लिया जा रहा है।
बच्चे की जमकर तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर खूब कमेंट मिल रहे हैं। लाइक्स मिल रहे हैं। और इस खबर को शेयर भी किया जा रहा है। इस खबर ने एक बार फिर से मानव जाति की संवेदनाओं को जिंदा कर दिया है।
एक बच्चे ने ऐसा कर दिखाया जिसकी वजह से हम सब उसके मुरीद हो गए हैं। और यही कारण है कि इस खबर को हम ज्यादा से ज्यादा समझ रहे हैं, पढ़ रहे हैं, लाइक कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं, शेयर कर रहे हैं। और आगे तक इस मैसेज को, संदेश को, लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।