ग्रेटर फरीदाबाद में मां अमृतानंदमयी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। आपको बता दें इस अस्पताल का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरीदाबाद आयेंगे। जिसके लिए जोरों शोरों से तैयारियाँ की जा रहीं है। ये सारी जानकारी विधायक राजेश नागर ने सभी को दी है।

आपको बता दें विधायक राजेश नागर सोमवार को अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से सुविधाओं की महत्वपूर्ण जानकारी ली इसके अलावा उनके साथ स्वामी निजामृतानंद पुरी भी थे। विधायक ने स्वामी निजामृतानंद से अस्पताल को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता के लिए निसंकोच बताने के लिये बोला है। स्वामी निजामृतानंद पुरी ने सड़कों पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि अस्पताल पहुंचने वाली सभी सड़क मार्ग दुरुस्त किए जाने जरूरी हैं।

आपको बता दें विधायक राजेश नागर ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे। इसके अलावा विधायक राजेश नागर ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिल्ली एनसीआर के जरूरतमंदों को मिलेगा। अस्पताल पूरी तरह से तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्वामी निजामृतानंद ने बताया कि अमृता मठ की प्रमुख माता अमृतानंदमयी इसी महीने अस्पताल आ जाएंगी।
