मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 इसी साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कुछ घंटे पहले फिल्म में राजकुमार आदित्य करिकालन का किरदार निभा एक्टर विक्रम का लुक सामने आया है।
डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 (Ponniyin Selvan Part 1) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि ये फिल्म चोल राजवंश की कहानी पर बेस्ड है। हाल ही में फिल्म ने जुड़ी एक छोटी सी क्लिप शेयर कर मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी जानकारी दी थी।
छोटे से टीजर में ही फिल्म का भव्य सेट देखने को मिला था। इसमें कुछ योद्धाओं को किले के ऊपर झंडा लहराते देखा गया था। अब फिल्म से जुड़ा एक और पोस्टर सामने आया है, जिसमें साउथ स्टार विक्रम का लुक देखने को मिल रहे है।
वे फिल्म में राजकुमार आदित्य करिकालन का किरदार निभा रहे है। सामने आए लुक में विक्रम के बाल लंबे और माथे पर बड़ा सा तिलक दिख रहा है। लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- वेलकम द चोल क्राउन प्रिंस!
भयंकर योद्धा। जंगली बाघ। आदित्य करिकालन! #PS1 @madrastalkies मणिरत्नम। पोन्नियन सेल्वन दो भागों में रिलीज होगी और पहला भाग 30 सितंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयाम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को करीब 500 करोड़ के बजट में बनाया गया। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म में ज्यादातर स्टार्स साउथ फिल्म इंडस्ट्री से हैं वहीं, बॉलीवुड से ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही है। इस फिल्म में उनका डबल रोल है।
खबरों की मानें तो वे मां और बेटी दोनों का किरदार निभा रही है, जिसमें मां का नाम मंदाकिनी देवी और बेटी का नाम रानी नंदिनी है। कुछ महीने पहले ऐश्वर्या राय का लुक भी शेयर किया गया था। सामने आए लुक में ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इसे शेयर किया था।
बता दें कि फिल्म में तृषा कृष्णन, जयम रवि, कीर्थी, प्रकाश राज, शोभिता धूलिपाला, शरत कुमार, प्रभु सहित अन्य स्टार्स नजर आएंगे।
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म से ऐश्वर्या राय कमबैक कर रही है। वे आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी, जो 2018 में आई थी। बात फिल्म पोन्नियन सेल्वन की करें तो ये 10 वीं शताब्दी पर बेस्ड हैं, फिल्म में ऐश्वर्या राय नंदिनी के रूप में, जयम रवि अरुलमोझी वर्मन के रूप में, कीर्थी वंधियाथेवन के रोल में और तृषा कुंडवई का किरदार निभाती नजर आएंगी।
ये फिल्म चोल साम्राज्य के अंदर गुटीय सत्ता और संघर्ष की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी पोन्नियन सेल्वन की है, जिसे बाद में राजराजा चोल के नाम से जाना गया था, जो भारतीय इतिहास में सबसे महान सम्राटों में से एक थे।