बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने सलीम खान के परिवार के एक शख्स से चुपचुपके सगाई कर ली है और जल्द ही वो सलमान खान के परिवार की दुल्हनियां बनेंगी।
हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की शादी कब होगी इसकी तारीख अब तक सामने नहीं आई है।सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले ही सलीम खान के आदेशों को अनसुना कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सलीम खान के खिलाफ जाते हुए बालों को मुंडवा लिया है।

सोनाक्षी सिन्हा का बालों को मुंडवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो सामने आने के बाद सलमान खान से सवाल पूछ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के एक वीडियो पर सलमान खान के फैन ने कमेंट किया है कि घर की होने वाली बहू ने ससुर के आदेशों का उल्लंघन किया है तो आप कुछ नहीं करेंगे।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के परिवार के ही सदस्य इक़बाल ज़ाहिर से सगाई कर ली है।

इक़बाल ज़ाहिर सलीम खान को अपना पिता मानते हैं। अगर इक़बाल ज़ाहिर और सोनाक्षी सिन्हा की शादी होती है तो सलीम खान एक्ट्रेस के सुसर होंगे और सलमान खान जेठ जी लगेंगे।

पिछले दिनों सोनाक्षी सिन्हा को अपने घर की दुल्हनियां बनाने पर सलमान खान ने कहा था कि वो पहले दोस्त हैं बाद में किसी और रिश्ते को तव्जजों देंगे।