सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ अजीबो गरीब चीज़ें वायरल होती रहती हैं। इन्हें देख लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक घटना वायरल हो रही है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। भारत में लोग अपने कपड़ों को बालकनी में ही सुखाते हैं। यहां लगभग सभी घरों में लोग कपड़े धोने के बाद बालकनी में सुखाने आते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां बाहर कपड़े सुखाने पर आप पर हजारों का जुर्माना लग सकता है।
बता दें कि यह घटना संयुक्त अरब अमीरात, UAE (United Arab Emirates) की है और यहां की राजधानी आबू धाबी (Abu Dhabi) में कपड़े सुखाने को लेकर एक अलग ही फरमान जारी कर दिया गया है। अगर कोई भी शख्स अपनी बालकनी में कपड़े सुखाएगा तो उस पर फाइन लगाया जाएगा।

बालकनी में कपड़े सुखाने के दौरान पकड़े जाने पर उसे ₹21000 का जुर्माना भरना होगा। UAE की राजधानी आबू धाबी में प्रशासन ने निवासियों को अपार्टमेंट की बालकनी और खिड़कियों या रेलिंग से कपड़े लटकाने के लिए मना किए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बालकनी में कपड़े सुखाने से देश की खूबसूरती दिनों दिन बिगड़ रही है। इसीलिए आबू धाबी की खूबसूरती बनाए रखने के लिए यह नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है। यह नियम सबके लिए है, सबको इसका पालन करना चाहिए।

आबू धाबी नगर निगम (Abu Dhabi Municipal Corporation) की ओर से कहा गया है कि इस अभियान का मकसद यह है कि शहर की खूबसूरती बनी रहे। आबू धाबी नगर निगम ने एक बयान जारी कर कहा है कि कपड़े धोने और सुखाने के लिए आधुनिक लॉन्ड्री ड्राइंग तकनीकी का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रॉनिक क्लोथ ड्रायर और कपड़े सुखाने वाले रैक का उपयोग करें। सीधे सड़क से दिखने वाले बालकनी में कपड़े न धोएं और न ही सुखाएं।