Categories: Random

खेलों के अलावा कड़कनाथ मुर्गे से धोनी करते हैं जबरदस्त कमाई, 2000 मुर्गों का दिया था आर्डर

कड़कनाथ मुर्गे का मांस बाकी मुर्गों के मुकाबले शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। आपने शायद देखा या सुना भी होगा की शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए खिलाड़ी कड़कनाथ मुर्गे का इस्तेमाल करते हैं। मध्यप्रदेश की एक सहकारी फर्म ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के ऑर्डर पर प्रोटीन से भरे ‘कड़कनाथ’ नस्ल के 2000 मुर्गे झारखंड के रांची स्थित उनके फार्म पर भेजे हैं। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के काले कड़कनाथ मुर्गे (Kadaknath Cock) को छत्तीसगढ से कानूनी लड़ाई के बाद 2018 में जीआई टैग मिला है। यह मुर्गा, इसके अंडे और मांस दूसरी नस्ल से महंगे दाम में बेचा जाता है।

झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि धोनी ने एक स्थानीय सहकारी फर्म को 2000 कड़कनाथ मुर्गो का ऑर्डर दिया था, जो एक वाहन से रांची भेज दिये गए हैं। उन्होंने कहा,‘यह अच्छा कदम है कि धोनी जैसे सितारे ने कड़कनाथ मुर्गे की नस्ल में रूचि जताई है।

कोई भी ऑनलाइन आर्डर कर सकता है जिससे इस नस्ल के मुर्गे पालने वाले आदिवासियों को फायदा होगा।’

झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख आई एस तोमर ने कहा कि धोनी ने कुछ समय पहले यह ऑर्डर दिया था लेकिन बर्ड फ्लू फैला होने के कारण भेजा नहीं जा सका।

धोनी ने विनोद मेदा को ऑर्डर दिया जो झाबुआ के रूंडीपाड़ा गांव में कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे के पालन से जुड़ी सहकारी संस्था चलाते हैं। मेदा ने कहा कि झाबुआ की आदिवासी संस्कृति के परिचायक तीर कमान भी धोनी को भेजे जायेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी अभी आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। लीग के पहले मैच में फिफ्टी लगाने के बाद गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी 4 गेंद पर 16 रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

Rajni Thakar

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago