35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024
More

    Latest Posts

    अगर इस दौरान दिख जाए छिपकली तो यह अशुभ घटनाओं की ओर करता है इशारा

    गर्मियों के समय लगभग हर किसी के घर में छिपकली दिख ही जाती है। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि घर में इनका दिखना शुभ होता है। इसलिए वे इसे भगा देते हैं। आपने भी कभी न कभी छिपकली को दीवार पर चढ़ते, जमीन पर रेंगते देखा ही होगा। लेकिन अगर आपको कभी बेमौसम छिपकली दिख जाए तो यह शुभ-अशुभ होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करती है। कहा जाता है कि अगर छिपकली दीवार से नीचे गिर जाए तो यह कुछ संकेत देने के लिए गिरती है और यह शुभ और अशुभ दोनो हो सकते हैं। लेकिन आधुनिक युग में रहने वाले हम लोग इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको छिपकली का घर में दिखना शुभ या अशुभ है इसके बारे में बताएंगे।

    शास्त्रों में भी छिपकली का अपना अलग महत्व बताया गया है। छिपकली को माता लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आपको घर के मंदिर में या पूजा घर में छिपकली दिख जाए तो यह शुभ संकेत है।

    शास्त्रों की मानें तो अगर छिपकली दीवार से गिरकर फिर से चलना शुरू कर दे और कुछ दूर जाकर पुनः दीवार पर चढ़ जाए तो यह शुभ संकेत है। इससे छिपकली आर्थिक स्थिति मजबूत होने की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए।

    • शास्त्र में यह भी कहा गया है कि पुरुषों के दाहिने अंग पर तथा स्त्रियों के बाएं अंग पर छिपकली गिर जाए तो व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। शरीर पर इसका गिरना वी चढ़ाना शुभ माना जाता है।
    • अगर आपको छिपकली नीचे से ऊपर की ओर चलती दिख रही है तो यह शुभ संकेत है। इससे यह आपके प्रगति की ओर इशारा कर रही है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
    • अगर छिपकली ऊपर से नीचे की ओर आ रही है तो समझ जाएं कि अवश्य ही कुछ अशुभ घटना होने वाली है।
    • वहीं अगर आपको दिवाली की रात छिपकली दिख जाए तो उसे भूलकर भी न भगाएं। यह एक शुभ संकेत है इससे परिवार सुख समृद्धि बनी रहती है।
    • अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं और आपको मरी हुई छिपकली प्रवेश करते ही दिख जाए तो यह अशुभ संकेत माना गया है। इससे आपके परिवार पर कोई विपदा आने वाली है।
    • अगर लेटे हुए व्यक्ति के पेट पर छिपकली गिरे तो यह भविष्य में परेशानी की ओर इशारा माना गया है।
    • सपने में छिपकली की लड़ाई दिखना एक अशुभ संकेत है। इससे परिवार में मतभेद हो सकते है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.