29.1 C
Delhi
Tuesday, March 19, 2024
More

    Latest Posts

    जानिए क्यों रेखा ने सबके सामने कहा- मैं बीवी और मां नहीं बन सकी लेकिन…

    बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक रेखा को आखिर कौन नहीं जनता। रेखा आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं लेकिन उनका निजी जीवन आज भी रहस्य बना हुआ है। माना जाता है कि जितनी शोहरत रेखा को अपने फिल्म करियर से मिली उतना ही दर्द निजी जिंदगी में मिला।

    रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा की जिंदगी हमेशा से ही विवादों से घिरी रही है। रेखा आज उस मुकाम पर हैं जहां पहुंचने के सपने लोग देखते हैं। लेकिन ये शोहरत पाने के लिए रेखा को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

    रेखा ने बुलंदियों को छूने के लिए जो संघर्ष किया वो अपने आप में एक मिसाल है। बतादें हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री ने नम आँखों से अपने मन का दर्द लोगों के सामने रखा और कहा कि, में बीवी और मां नहीं बन सकी। ये एक ऐसी बात थी जिसे सुनकर सबकी आंखें नम थीं, लेकिन ऐसा कहने के पीछे का कारण क्या हैं, उसका सच तो वही जानती हैं, हम और आप तो सिर्फ आंकलन ही कर सकते हैं।

    बतादें हमेशा से ही रेखा खुलकर बोलती रहीं हैं, इसी के चलते इस बार भी उन्होंने खुद ही खुले तौर पर कह दिया था कि वो अमिताभ से प्यार करती हैं।हालांकि इस बात की चर्चाएं तो पूरे जहां में पहले से ही हो रही हैं, और आज भी होती हैं।

    बतादें रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो बढती उम्र के साथ और जवां होती जा रही हैं, हालाँकि कुछ वर्षों पहले रेखा ने एक फिल्म में नानी का किरदार निभाया था, और उसी के बाद रेखा ने खुद एक शो में कहा था, कि, मैं बीवी नहीं बन सकी, माँ नहीं बन सकती और नानी बन गई ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

    जानकारी के मुताबिक रेखा ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी हालाँकि शादी के कुछ महीनों बाद ही मुकेश ने सुसाइड कर लिया था। और इसके बाद रेखा ने कभी शादी नहीं की और आज तक अकेली की अकेली ही हैं।

    हालांकि आज भी जब भी वो किसी प्रोग्राम में जॉइन करने जाती हैं तो उनकी मांग हमेशा भरी रहती है। यानी उनकी मांग में आज भी सिंदूर भरा रहता है, अब सभी लोग इस बात को जानने की जिज्ञासा रखते हैं कि आखिर रेखा अपनी मांग में किस के नाम का सिंदूर भरती हैं।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.