दयाबेन नाम भारत में काफी फेमस है। इस नाम के पीछे जो कारण है उसने कई लोगों को हसाया है। कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने कई लोगों को गुदगुदाया है। जहां कई टीवी सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें अपने को-स्टार्स से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें माता-पिता या भाई-बहनों ने उनके पार्टनर से मिलवाया। टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी ने कई सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका निभाई।
दिशा के भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में करोड़ों फैंस हैं। दयाबेन का रोले उनपर एकदम फिट बैठा है। दिशा रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। दिशा अहमदाबाद की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत एक थिएटर से की थी।

थिएटर से उन्होंने अपना सफर शुरू किया था लेकिन आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गयी हैं। उन्होंने ने साल 2015 में मुंबई के चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांडिया से शादी की थी। दोनों की एक लड़की है जिनका नाम है स्तुति पांडिया है। एक्ट्रेस साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं, जिसके बाद से ही उनकी कोई खबर नहीं है। मां बनने के बाद दिशा ने किसी भी शो में वापसी नहीं की है।

उनके वापस आने की चाह में रोज़ाना फैंस उनका इंतज़ार करते हैं शो में। उनके बिना शो अधूरा सा लगता है। दिशा ने एक बार बताया था कि, ‘पहली बार मयूर से मिलने के बाद अच्छा लगा और हम मिलते ही रहे। जिसके बाद हमने शादी करने का फैसला लिया था’ दिशा का ये भी मानना था कि, ‘शादी में बैलेंस बनाने के लिए ऐसे साथी का साथ होना बेहद जरूरी है, जिसकी कुछ आदतें आपसे मिलती हो।

रिश्ते काफी अनमोल होते हैं। इनका रिश्ता भी काफी अनमोल रहा है। दोनों के रिश्ते में सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों ने एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार किया है जैसे हैं।