अगर प्यार सच्चा हो तो वो मंजिल पा ही लेता है। प्यार से बड़ी ताकत कोई नहीं होती है। प्यार के आगे सभी बेड़ियां भी ढीली पड़ जाती हैं। फिर वह चाहें बात दूसरे देश की हो या फिर बाहर रहकर नौकरी करने की। अपने प्यार को पाने के लिए सारी बंदिशों को दूर करके अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाता है। बिहार के गोपालगंज जिले से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
इस मामले ने सच्चे प्यार को एक बार फिरसे प्यार को परिभाषित करने का प्रयास किया है। मामले में एक युवक को गांव की युवती से प्यार हुआ, लेकिन जिंदगी को चलाने के लिए पैसों की जरूरत थी तो वह कमाने के लिए दुबई चला गया। यहां एक कंपनी में नौकरी की। साथ ही अपनी प्रेमिका से भी प्रेमी ने संपर्क बनाए रखा।

प्यार के आगे जिंदगी बेरंग है। काफी बार इस चीज को आपने महसूस किया होगा। लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी के लिए रिश्ता देखना शुरू कर दिया है। लड़की वालों ने उसका रिश्ता भी तय कर दिया। इसकी जानकारी लड़की ने अपने प्रेमी को दी तो वह दुबई की नौकरी छोड़कर प्रेमिका के पास आ गया है और थाने जाकर उसने शादी कर ली। इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।

आपके प्यार में ताकत होती है तो वो आपको मिल ही जाता है। प्यार से बड़ा कुछ नहीं होता है। यह मामला आया है गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहां गांव से। यहीं के रहने वाले आनंद कुमार की बहन की शादी पास के ही इमिलिया गांव में हुई थी। बहन के घर आने-जाने के दौरान आनंद की उसी गांव की एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। आनंद कुछ काम नहीं करता था। इस वजह से दोनों की शादी के लिए परिवार वाले राजी नहीं थे। शादी के लिए पैसे न होने के चलते वह काम की तलाश में दुबई चला गया था।

उसने वहां जाकर अपने प्यार को नहीं भुलाया और प्यार के खातिर नौकरी छोड़ आया। दुबई में काम के दौरान भी लगाकार प्रेमिका से आनंद बात करता रहा।