भारत में किराये के मकान पर करोड़ों की आबादी रहती है। कई लोगों का यह बिजनेस भी है। बहुत बार यह बिजनेस उल्टा पड़ जाता है। ऐसा ही मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ला से आया।
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में डर है कि उनके साथ भी ऐसा न हो जाये। यहां किराए पर कमरा लेने के बहाने आए चार बदमाशों ने घर की मालकिन को बंधक बना कर करीब एक लाख के गहने लूट लिए।
घटना के बाद परिवार में में दहशत का माहौल है। इस घटना ने कई लोगों को सजग कर दिया है। घटना के दौरान बदमाशों ने मकान मालकिन को बाथरूम में बंद कर दिया। लूटपाट की घटना के बाद जब उन्होंने शोर मचाया तब लाेगों को इसकी जानकारी हुई।
किराये पर घर देने का काम जितना आसान लगता है उससे भी कहीं ज़्यादा कठिन होता है किसी पर भरोसा करना। सामने वाले के मन में क्या होगा कोई नहीं जानता है। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। इसमें दो युवक दो दिन पहले किराए पर रूम लेने के लिए आए थे। तब 500 रुपये बतौर एडवांस देकर चले गए।

एडवांस उन्हें काफी घातक पड़ गया। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा होगा। बदमाशों ने आधार कार्ड मांगने पर दो दिन का समय लिया था। पीड़िता ने कहा कि उसने मेरा मोबाइल नंबर भी लिया। कुछ दिन बाद 12 बजे एक युवक ने घर के नीचे से फोन किया। इसके बाद रूम देखने के लिए दो युवक छत पर आ गए। उनमें से दो नीचे ही थे। वे कमरे दिखा रही थीं इस बीच बदमाशों ने नीचे के सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया।
यह मामला एक सीख भी हो सकता है लोगों के लिए। इस मामले ने उस इलाके के लोगों में एक खौफ पैदा कर दिया है। एक बदमाश ने तो उनका मुंह बंद कर दिया और गले में चेन और मंगलसूत्र झपट लिए। इसके बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया गया।