किसी के दबाव में आकर शादी के लिए हाँ कभी नहीं कहना चाहिए क्योंकि दबाव से बनाया गया रिश्ता ज़्यादा दिनों तक नहीं चल सकता है। इससे दूसरे साथी को तकलीफ होती है। आज-कल यूपी में दुल्हनें तेजी से जुझारू और आक्रामक होती जा रही हैं। हाल ही घटनाओं में जहां एक दुल्हन ने चश्मे वाले दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया था तो दूसरी दुल्हन ने नशे की हालत में आए दूल्हे से शादी करने से मना किया है।
यह घटनाएं तो कुछ नहीं लेकिन जो यह मामला सामने आया है इससे लड़के वालों का पक्ष बुरी तरह से आहत है। यह घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आई है, जहां दुल्हन ने पवित्र अग्नि के 6 फेरे लेने के बाद अपनी शादी तोड़ दी। हिंदुओं में परंपरा के हिसाब से शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए दूल्हा और दुल्हन एक साथ आग के चारों ओर सात फेरे लेते हैं।

1 फेरा होने से पहले से ही दुल्हन ने शादी तोड़ दी। शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच लगभग हर दिन अजीबोगरीब वजहों से शादियों के टूटने की खबरें भी आती रहती हैं। जैसे ही दुल्हन ने छह फेरे लेने के बाद शादी करने से मना किया तो हड़कंप मच गया। इसके बाद रात में ही पंचायत बुलाई गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बारात को बैरंग लौटना पड़ा। यह मामला इस वक्त पूरे इलाके में चर्चा का कारण बना हुआ है।

लड़का बुरी तरह से आहत हो गया है। लड़के वाले लड़की वालों पर आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले महोबा में झांसी के कुलपहाड़ तहसील के एक गांव से बारात आयी थी। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया, तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस करने वाले के बाद सबने खुशी से दावत उड़ाई। वहीं, द्वारचार और जयमाल की रस्म अदायगी की गई। इस दौरान दुल्हन और दूल्हे ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तो दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर फोटो खिंचवाए।

सबकुछ बढ़िया चल रहा था लेकिन फिर न जाने क्या हुआ कि शादी पूरी होने से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी। दुल्हन ने छह फेरे के बाद शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान परिवारीजनों ने दुल्हन से वजह पूछी तो उसने कहा, ‘ मुझे दूल्हा पसंद नहीं, इसलिए शादी नहीं करूंगी।