शादी का दिन मतलब एक नई ज़िंदगी की शुरुआत। सबसे बड़ा दिन किसी भी इंसान के लिए यह माना जाता है लेकिन राजस्थान में एक शादी में दूल्हा एनवक्त पर मुकर गया। इतना ही नहीं बल्कि वह पेशाब का बहाना कर बारात समेत बैरंग भी लौट गया। कहानी में नया मोड़ तो तब आया जब वो दूल्हा अब दुल्हन की होने वाली भाभी से शादी रचाने जा रहा है।
लड़की के घर वाले हैरान हैं। यह मामला उस इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बारात पहुंची शादी की रस्में शुरू हो गईं। वरमाला और फेरों की रस्म के ठीक पहले दूल्हा और बाराती वहां से फुर्र हो गए।

नई ज़िंदगियाँ जो शुरू होने जा रही थीं वह बीच में ही अटक गयीं। लड़की का रो – रोकर हाल बुरा है। दुल्हन के परिजनों के अनुसार सीकर के गांव तारपुरा के सूरजाराम जांगिड़ की बेटी सुभिता की तीन जुलाई को झुंझुनूं के गांव बुगाला निवासी अजय जांगिड़ के साथ शादी होने वाली थी। अजय बारात लेकर सुभिता के घर पहुंच गया था। तोरण व वरमाला और भोजन कार्यक्रम हो चुका था। सात फेरे होने शेष थे।

सात फेरे होने से सात मिनट पहले ही सब खेल बदल गया। दुल्हन का आरोप है कि फेरों से पहले दूल्हे ने उसके पिता के सामने दहेज में मोटरसाइकिल, गहने व नकदी की मांग रखी। दुल्हन सुभिता के मानें तो पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक सब कुछ किया था, मगर दूल्हे अजय की अन्य डिमांड पूरी करने में असमर्थता जता दी। इसके बाद दूल्हा अजय पेशाब के बहाने बारात समेत वहां से चला गया।

मामला इतना पेचीदा हो गया अब कि इसी बात से आप समझ सकते हैं कि सुभिता के भाई पंकज की शादी अजय की रिश्तेदारी में होने थी। सुभिता के बाद पंकज भी शादी टूट गई। अब उस दुल्हन यानी सुभिता की होने वाली भाभी उसका दूल्हा अजय शादी करेगा।