आपने कई कारनामों के बारे में सुना होगा जो एकदम हटकर होते हैं। रिकॉर्ड बनाने के लोग क्या नहीं करते है। आमतौर पर कोई व्यक्ति अपने कंधों पर अपने वजन से डेढ गुणा तक भार उठा सकता है। लेकिन आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जिसके कारनामे जान आप हैरान रह जाएंगे। ऑस्ट्रिया के फरांज मुलेनर ने हेलीकॉप्टर को कंधों पर उठाने का रिकॉर्ड बनाया है।
इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शायद ही कोई इंसान सोच सके। यह रिकॉर्ड काफी जगहों पर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। फरांज ने 650 किलो वजन को अपने कंधों पर उठाकर इसे गिनीज बुक में शामिल कर लिया है। उन्होंने 30 सेकेंड के इस रिकॉर्ड में अपने कंधों पर हेलीकॉप्टर उठाया था।

कुछ अलग करने की चाहत में लोग खतरनाक से खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते। जब वो तय 900 मार्क के निशान तक पहुंचा तो उनके चेहरे पर तकलीफ देखी जा सकती थी। पहले भी धातु से बनी सबसे भारी चीज को लंबे समय तक उठाने का रिकार्ड भी फरांज ने ही बनाया था। अब इन्होनें 650 किलो वजन को अपने कंधों पर उठाकर इसे गिनीज बुक में शामिल कर लिया है।

इनकी ताकत का राज हर कोई जानना चाहता है। फरांज सेहतभरा खाना ही खाते हैं। इस रिकॉर्ड से पहले आपको बता दें कि 2005 में भी फरांज ने ऐसा ही कारनाम किया था लेकिन इस बार वजन ज्यादा था। इनकी डाइट एक दम पौष्टिक आहार से भरी हुई रहती है। वर्कआउट पर काफी ध्यान देते हैं। उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला शायद ही मिले।