29.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    जानिए पिछले जन्म में क्या थे आप, बीते जन्म के ये रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान

    हर कोई यह बात जानना चाहता है कि वह पिछले जन्म में क्या था। यह सवाल कभी – कभी सोने भी नहीं देता है। इस दुनिया में जो भी जन्म लेता है उसकी मृत्यु अवश्य होती है आत्मा एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर में प्रेवश करती है। जिस प्रकार से कपड़े मैले हो जाने पर उन्हें बदला जाता है उसी प्रकार समय पूर्ण हो जाने पर आत्म शरीर को त्यागकर दूसरे शरीर को धारण करती है।

    कई लोगों को अपना बीता हुआ जन्म याद रहता है लेकिन समय के साथ उसे वह भूल जाते हैं। मनुष्य का शरीर नश्वर है जबकि आत्मा अमर है। इसी तरह से एक जन्म से दूसरा जन्म का चक्र चलता रहता है। कई लोगों को पूर्वजन्म से जुड़ी बातों पर विश्वास नहीं होता है परंतु कुछ लोग पूर्वजन्म पर विश्वास करते हैं। पूर्वजन्म के विषय में हमारे वेदों व पुराणों में भी कई जगह उल्लेख मिलता है।

    ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति का जीवन पूर्व जन्म में उसके कर्मों के अनुसार होता है। पूर्वजन्म को लेकर हर व्यक्ति के मन मे उत्सुकता होती है। यदि आप पूर्वजन्म से जुड़े रहस्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो व्यक्ति के लक्ष्णों व आदतों पर ध्यान देना पड़ता है। माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति के पिछले जन्म की आदते उसके अगले जन्म में भी वैसी की वैसी ही रहती हैं।

    देश और दुनिया में कुछ लोग पूर्व जन्म में विश्वास करते हैं। वहीं कुछ लोग इन बातों पर यकीन नहीं करते हैं। पुनर्जन्म की अवधारणाएं अभी भी बहस का विषय हैं और कई लोग पूर्व-जन्म या पुनर्जन्म जैसी बातों पर विश्वास नहीं करते। किसी भी व्यक्ति का जन्म सामान्यतः लौट-फिरकर उसी के घर परिवार में होता है। इसके पीछे कहा जाता है कि जब व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है तब उसे जो भी कुछ अंत समय में याद रहता है उसकी गति वैसी ही हो जाती है।

    पूर्व जन्म को लेकर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न होते हैं। इंसान को सबसे अधिक अंत समय में सबसे अधिक अपने प्रियजनों परिवार की चिंता सताती है ऐसे में वह अगले जन्म में किसी न किसी प्रकार से उसी घर में जन्म ले लेता है। किसी भी व्यक्ति की पिछले जन्म की मुख्य आदतें वैसी ही रह जाती हैं ऐसे में व्यक्ति के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु के समय कोई इच्छा अधूरी रह गई हो तो उसका जन्म अधूरी इच्छा को पूर्ण करने के लिए होता है।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.