अगर पति और पत्नी दोनों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। तब जीवन में तकरार के हालात नहीं बनेंगे और दोनों जीवन आसानी से गुजरेगा। पति और पत्नी दोनों को आपसी तालमेल को बनाकर चलना चाहिए।
पति-पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र रिश्ता माना जाता है, लेकिन इस शादी में पति और पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर नोक झोंक हो जाती है। कई बार तो हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि तलाक तक की नौबत आ जाती है।

आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे जिनको नजरअंदाज करके पति-पत्नि के झगड़े को टाला जा सकता है। कई लोगों की देर रात घर लौटने की आदत होती है। वैसे तो घर देर से आना अच्छी आदतों में नहीं गिना जाता लेकिन शादी से पहले कभी कभार दोस्तों के साथ ऐसा हो सकता है।
लेकिन शादी के बाद पार्टनर्स को घर जल्दी आना चाहिए और एक दूसरे को वक्त देना चाहिए। लेकिन इस बार हम आपको पति, पत्नी के संबंधों से जुड़ी एक ऐसी ही खबर बताने जा रहे हैं।

जहां मात्र शक की वजह से पति ने पत्नी की हत्या ही कर दी। उत्तर प्रदेश के जालौन का यह पूरा मामला है। यहां एक पति शादी समारोह में गया हुआ था। वह सुबह सुबह बारात से घर लौटा और दरवाजा खटखटाया।
जब आधे घंटे तक बीवी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे शक हुआ और उसने पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक शिवराज पाल का अक्सर अपनी पत्नी गीता से झगड़ा होता रहता था। वह अपनी पत्नी पर शक किया करता था।

रविवार की रात शिवराज एक शादी में शामिल हुआ। फिर सोमवार करीब सुबह 4 बजे वह अपने घर आया। यहां उसने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने आधे घंटे बाद दरवाजा खोला। इससे शिवराज का पत्नी को लेकर शक और गहरा गया।
और उसके बाद दोनों में ख़ूब झगड़ा हुआ और फिर पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया, और ख़ुद को पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस अपने हिसाब से पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।