इसे सोचना ही काफी भयावह है कि अगर आप बहुत ही गहरी नींद में सो रहे हों और एकदम से आपको कुछ अपनी आँखों पर एहसास हो रहा हो कि कोई इसे कुतर रहा है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ समय से चूहों ने भयानक आतंक मचा रखा है। चूहों की वजह से यहां के फैक्ट्री मालिक और किसान समेत बाकी लोग काफी दहशत में है।
महामारी के साथ – साथ इस समस्या से भी वह लगातार लड़ रहा है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया में आसमान से चूहों की बारिश वाला वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। चूहों ने ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों लोगों को काट लिया है, जिसकी वजह से कई लोगों में चूहों से जुड़ी बीमारी पाई गई है।

पैसों की बारिश, पानी की बारिश ऐसे शब्द आपनें कई बार सुना होगा लेकिन यहां चूहों की बारिश हुई। इसलिए एक महिला को अस्पताल ले जाया गया क्योंकि सोते वक्त चूहे ने उसकी आंख को ही कुतर दिया। यह घटना न्यू साउथ वेल्स के इलाके में घटी थी। दरअसल ये वाकया महिला के साथ तब घटा जब वो सो रही थी। इसी बीच महिला की नींद अचानक से खुली तो उसने देखा कि चूहा उसकी आंखें कुतर रहा था। इसके बाद उसके पति ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।

उनकी साँसे ज़रा रुक सी गयी कि ऐसा कैसे हो रहा है। महिला पति काफी दहशत में आ गया। जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया में चूहों ने कहर बरपाया है, उससे देशभर के लोग मुसीबत में है। 9 महीनों से चूहों का यह आतंक जारी है। अस्पताल, स्कूल, लोगों के घर चूहों से भरे हुए देखे जा सकते हैं। मिक पेशे से किसान हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसे लग रहा था जैसे कोई चीज उनके गाल पर चल रही है, जब उन्होंने देखा तो चूहा उनके कान को खा गया था। वो नींद में थे और अचानक बेड से उठे तब जाकर उन्हें ये मालूम हुआ।
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।