अंबानी परिवार को हर कोई जानता है, चाहे भारत हो या फिर विदेशों में, यानि कुल मिलाकर पूरे संसार में अंबानी परिवार, भारत का सबसे अमीर परिवार और बिज़नेसमैन होने की वजह से जाना जाता है।
और ये बात भी आप सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते है कभी अपनी लाइफस्टाइल तो कभी अपने शौक। देश के सबसे अमीर परिवार होने की वजह से मुकेश अम्बानी एंड फैमिली हमेशा से लाइम लाइट में रहता है।

बीतें दिनों सोशल मीडिया पर पहले मुकेश अम्बानी के घर हुए सगाई फंक्शन्स की काफी ज्यादा चर्चा हुई थीं। लेकिन इस दौरान हर किसी का ध्यान नीता अम्बानी की बहन ममता दलाल पर अटका।
वहीं ये भी बतादें कि सोशल मीडिया पर आजकल इस परिवार के सदस्य की चर्चा हो रही है, जिनका नाम है ममता दलाल। ये नीता अंबानी की बहन हैं और उनकी मां पूर्णिमा दलाल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि इनकी जो तस्वीरें अब जाकर सामने आई हैं वो आकाश अंबानी के शादी के फंक्शन की ही हैं। एक तरह जहाँ नीता अम्बानी अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल के लिए जानी जाती है वहीं उनकी बहन बेहद सिंपल जिंदगी जीती हैं।
ममता दलाल आपको जानकार ताज्जुब होगा की ममता दलाल धीरूबाई अम्बानी स्कूल में ही एक टीचर हैं जिसे नीता अम्बानी संभालती हैं। आपको बतादें अधिकतर स्टार किड्स इसी स्कूल में पढ़ते है।

ऐसे में ममता दलाल का बॉलीवुड स्टार्स से मिलना जुलना लगा ही रहता है। ममता दलाल ने आकाश अंबानी की शादी में रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल ने क्रीम कलर की साड़ी के साथ सिंपल मेकअप कर रखा था। पूर्णिमा दलाल को देखकर साफ है कि दोनों बेटियों में खूबसूरती का जींस मां की वजह से है।

बतादें कि ममता सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करती हैं, इसलिए अच्छी जान पहचान के बावजूद भी ये लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। कहते हैं ना कि कुछ लोग अपने उसूलों के पक्के होते हैं।
पूरा खानदान कितना भी अमीर क्यों ना हो, कितना भी चर्चाओं में क्यों ना हो लेकिन परिवार के कुछ सदस्य इन सबसे बिल्कुल दूर रहकर बिल्कुल सादा जीवन जीना पसंद करते हैं, और ऐसी ही ज़िन्दगी है नीता अंबानी की बहन ममता दलाल की।