Categories: Featured

5 महीने की बच्ची को हुई दुर्लभ बीमारी, कुछ ही दिनों में शरीर बदल जाएगा पत्थर में

आपने कई बिमारियों के बारे में सुना होगा और उनके मरीज भी देखे होंगे। इंसान का शरीर बिमारियों का घर होता है। मानव शरीर में बहुत अलग-अलग तरह की बीमारियां होती है। लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी भी है। जो बहुत ही दुर्लभ होती है। वह लाखों लोगों में से किसी एक व्यक्ति को होती है। ऐसी ही एक दुर्लभ बीमारी से एक 5 महीने का बच्ची जूझ रही है।

यहाँ पर ध्यान में रखने वाली बात यह है कि बच्ची सिर्फ 5 महीने की है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि यह बीमारी है कौनसी। यह बीमारी 20 लाख लोगों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी में  उसकी मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं और इसका शिकार 5 महीने की बच्ची हो गई है।

उसके माता – पिता बहुत ही परेशान है। यह बीमारी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। महज पांच महीने की बच्ची एक ऐसी दुर्लभ बीमारी की शिकार है जिसमें उसकी मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं। ब्रिटेन में पैदा हुई इस बच्ची का शरीर अब पत्थर में बदलता जा रहा है। इस दुर्लभ जेनेटिक हालात ने बच्ची के माता-पिता को चिंता में डाल दिया है। बच्ची की मां ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझ कर सभी माता-पिताओं को इस बीमारी के बारे में चेताया है।

दुआओं के लिए इस मासूम के माता – पिता लोगों से आग्रह कर रहे हैं। दुआओं में काफी शक्ति होती है। मासूम जन्म 31 जनवरी को हुआ था, जन्म के समय लेक्सी एकदम सामान्य बच्चों की तरह ही लग रही थी। बच्ची के माता-पिता ने जब जन्म के बाद जब देखा कि उसके अंगूठे में कोई हलचल नहीं हो रही है और उसके पैर की उंगलिया काफी बड़ी हैं तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गए। काफी समय बाद इस दुर्लभ बीमारी फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा का पता चला।

यह बीमारी इंसान को ज़्यादा नहीं जीने देती। उसपर यह बीमारी हावी हो जाती है। इस जानलेवा बीमारी में मांसपेशियां और कनेक्टिव टिशु हड्डी में बदल जाते हैं। इस बीमारी में हड्डियां शरीर के कंकाल से बाहर आना शुरु हो जाती है। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की मौत लगभग 20 सालों में हो जाती है।

Om Sethi

Share
Published by
Om Sethi

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago