आपने कई बिमारियों के बारे में सुना होगा और उनके मरीज भी देखे होंगे। इंसान का शरीर बिमारियों का घर होता है। मानव शरीर में बहुत अलग-अलग तरह की बीमारियां होती है। लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी भी है। जो बहुत ही दुर्लभ होती है। वह लाखों लोगों में से किसी एक व्यक्ति को होती है। ऐसी ही एक दुर्लभ बीमारी से एक 5 महीने का बच्ची जूझ रही है।
यहाँ पर ध्यान में रखने वाली बात यह है कि बच्ची सिर्फ 5 महीने की है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि यह बीमारी है कौनसी। यह बीमारी 20 लाख लोगों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी में उसकी मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं और इसका शिकार 5 महीने की बच्ची हो गई है।

उसके माता – पिता बहुत ही परेशान है। यह बीमारी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। महज पांच महीने की बच्ची एक ऐसी दुर्लभ बीमारी की शिकार है जिसमें उसकी मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं। ब्रिटेन में पैदा हुई इस बच्ची का शरीर अब पत्थर में बदलता जा रहा है। इस दुर्लभ जेनेटिक हालात ने बच्ची के माता-पिता को चिंता में डाल दिया है। बच्ची की मां ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझ कर सभी माता-पिताओं को इस बीमारी के बारे में चेताया है।

दुआओं के लिए इस मासूम के माता – पिता लोगों से आग्रह कर रहे हैं। दुआओं में काफी शक्ति होती है। मासूम जन्म 31 जनवरी को हुआ था, जन्म के समय लेक्सी एकदम सामान्य बच्चों की तरह ही लग रही थी। बच्ची के माता-पिता ने जब जन्म के बाद जब देखा कि उसके अंगूठे में कोई हलचल नहीं हो रही है और उसके पैर की उंगलिया काफी बड़ी हैं तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गए। काफी समय बाद इस दुर्लभ बीमारी फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा का पता चला।

यह बीमारी इंसान को ज़्यादा नहीं जीने देती। उसपर यह बीमारी हावी हो जाती है। इस जानलेवा बीमारी में मांसपेशियां और कनेक्टिव टिशु हड्डी में बदल जाते हैं। इस बीमारी में हड्डियां शरीर के कंकाल से बाहर आना शुरु हो जाती है। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की मौत लगभग 20 सालों में हो जाती है।