आईफोन हर कोई चलाना चाहता है। इस फ़ोन का अपना अलग जी जलवा है भारत में। आज के समय में आईफोन ने हर फोन के ब्रांड को पीछे कर दिया है। एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उन्होंने अपने पीछे अच्छी-खासी प्रॉपर्टी छोड़ दी थी। बताया जाता है कि जब स्टीव जॉब्स की मौत हुई थी उस वक्त उनकी प्रॉपर्टी 7 खरब रुपए से ज्यादा थी। उन्होंने अपनी फैमिली के लिए अच्छी-खासी संपत्ति छोड़ी थी। इस बीच स्टीव जॉब्स की बेटी इव जॉब्स ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख सनसनी मचा दी थी।
उस समय जब ईवा ने इस इंडस्ट्री में कदम रखा तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उन्हें पैसों की ज़रा भी कमी नहीं थी। एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने कंपनी की नींव 1976 में रखी थी। इसके बाद 1985 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी और फिर NeXT नाम से दूसरी कंप्यूटर कंपनी बनाई थी। हालांकि, बाद में एपल आउट नेक्स्ट ने हाथ मिलाया और एपल के CEO बन गए।

आज हर देश में एप्पल आईफोन हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। इस फ़ोन के लिए लोग पागल हैं। इवा जॉब्स ने 2020 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उनकी ग्लैमरस तस्वीरों ने सनसनी मचा दी। खासकर उनके द्वारा करवाए गए बाथटब फोटोशूट ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी। 23 साल की इवा जॉब्स ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत डेब्यू ग्लॉसियर प्लेफुल हॉलीडे ब्यूटी कैंपेन के साथ किया था। उनके इंस्टग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं।

जैसे ही ईवा सोशल मीडिया पर कोई अपडेट डालती हैं उसे लाइक करने वालों की संख्या एक मिनट में लाखों की हो जाती है। स्टीव जॉब्स की बेटी होने की वजह से इवा को हमेशा से काफी चर्चा मिली है। लेकिन पिता से अपनी पहचान की वजह से जाने जाना इवा को पसंद नहीं था। उन्होंने घुड़सवारी के जरिये भी काफी नाम कमाया। इवा दुनिया के टॉप 5 घुड़सवारों में भी शामिल रह चुकी हैं।

उनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। अपनी खूबसूरती के चलते उनकी मॉडलिंग इंडस्ट्री में काफी डिमांड है। ईवा इसी साल होंगी। वो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं। इसी यूनिवर्सिटी में स्टीव जॉब्स अपनी पत्नी पॉवेल जॉब्स से पहली बार मिले थे।