इंसानी फितरत पर यकीन कर पाना काफी कठिन होता है। कब इंसान की फितरत बदल जाये कोई नहीं बता सकता। आपने सुना ही होगा कि डेटिंग का पहला रूल यह होता है कि जिसके साथ हो उसके साथ हो। ऐसा नहीं कि एक ही टाइम पर कई लोगों को डेट करना। कई लोग एक साथ दो-दो चार -चार डेटिंग करते हैं। इसमें फिर विश्वास की सीढ़ी का निर्माण नहीं हो पाता।
ऐसे रिश्ते अक्सर काफी जल्दी टूट जाया करते हैं। ऐसे लोगों के कारण ही किसी पर विश्वास करने में डर लगने लगता है। लेकिन इस मामले में एक जनाब दो महिलाओं को एकसाथ डेट कर रहे थे। फिर क्या था। दोनों को पता चल गया कि शख्स उन्हें धोखा दे रहा है उन्होंने उससे बदला लेने की ठानी।

इस प्रकार के मामलों में अक्सर जल्दी पता नहीं चल पाता है कि चीटिंग कौन कर रहा है। इस मामले में एंजेल को मार्च के अंत में एक वॉयस मैसेज आया था। सारा ने उन्हें यह मैसेज भेजा था। वो एंजेल को को जानती भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वो एडम को डेट कर रही हैं। जबकि उस समय एडम और एंजेल रिलेशनशिप में थे।

हर किसी की तरह इस मामले में उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है। फिर सारा ने एंजेल को फेसटाइम पर कॉल किया और दिखाया कि वो एडम के घर में हैं। फिर उन्होंने मिलकर एडम से बदला लेने का प्लान बनाया। एंजेल और एडम दोनों आठ दिनों के ब्रेक पर इस्तानबुल जाने वाले थे। सारा भी वहां पहुंच गई। फिर दोनों एयरपोर्ट के बॉथरूम में मिली। अचानक से एडम के सामने दोनों आ गईं।

उन्होंने फिर एडम को बताया कि जो बुकिंग एंजेल ने एडम के साथ समय बिताने के लिए करवाई थी। वो उन्होंने सारा के नाम से करवा दी हैं। अब दोनों कभी एडम से बात नहीं करना चाहती।