प्यार कभी भी लुक्स नहीं देखता ऐसा आपने सुना होगा और दूसरे कपल्स को देखकर लगा भी होगा। आज भी दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको केवल उनके रहन -सहन के हिसाब से ही नापा जाता है। कहने का मतलब है कि आज भी इस दुनिया मे बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको उनकी फिनटनेस, मोटापे, शक्ल-सूरत के ओर किस तरह से वो रहता है या रहती है, केवल इन सभी की ध्यान में रख कर देखा जाता है मतलब उन्हें पसंद या नापसन्द किया जाता है।
जो लोग ऐसा करते हैं वह बाद में पछताते ज़रूर हैं। उन्हें बाद में एहसास होने लगता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। ऐसा जोसी नाम की लड़की के साथ हुआ है। जोसी को भी उसके बॉयफ्रेंड ने उसके सिर्फ मोटापे की वजह से रिजेक्ट कर दिया। बात कुछ इस तरह है कि जोसी ओर उसका बॉयफ्रेंड इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से मिले थे।

ऑनलाइन दोनों के बीच इतनी बातें हुईं कि एक – दूसरे को बेहद पसंद करने लग गए। 1 दिन दोनों ने तय किया कि साथ कही घूमने चलते हैं ओर मिलकर बाते करते हैं। लेकिन जब वो मिले तो उसके बॉयफ्रेंड ने उस से ब्रेकअप कर लिया। जब जोसी ओर उसका बॉयफ्रेंड एक दूसरे से मिले तो जोसी का बॉयफ्रेंड शॉक हो गया जोसी को देख कर ओर जोसी को बोलने लगा कि अगर मुझे पता होता कि तुम इतनी मोटी हो तो मैं तुम से भूलकर भी बात नही करता क्योंकि मुझे ऐसी मोटी लड़कियां पसंद नहीं हैं।

ऐसा दुनिया में कई लोगों के साथ होता है। कभी लड़कों के साथ तो कभी लड़कियों के साथ। इतना ही नहीं उसका बॉयफ्रेंड जाते- जाते ये भी बोल गया कि दुबारा मुझसे कोई भी संपर्क मत करना। यही बोलते हुए उसने जोसी से ब्रेकअप कर लिया। यह बात जोसी के दिल को लग गयी और वह बहुत दुखी हो गयी। उसी दिन कुछ समय के बात जोसी ने तय किया कि वो बिल्कुल फिट होकर रहेगी उसकी लिए चाहे उसे कितनी भी मेहनत क्यों ना करनी पड़े।

जोसी ने लगातार कड़ी मेहनत करके जिम में पसीना बहाकर खुद को बेहद खूबसूरत बना लिया। उस घटना के अगले ही दिन से जिम जॉइन कर ली और पूरी तरह से डाइट वगेरा मेन्टेन करने लगी। उस समय जोसी का वजन 110 किलोग्राम के लगभग था। जोसी ने दिन -रात मेहनत करके मात्र 6 महीने में खुद को बिल्कुल फिट कर किया। आज में समय में जोसी के लिए लड़को की लाइन लगती है और रोज कोई ना कोई उसको आई लव यू बोलकर उसको प्रपोज़ करता है।