Categories: Random

मिलिए इस गज़ब के दुल्हे से,4 करोड़ के दहेज़ को ठुकरा कर लिया 1 रुपया, बोला- आपकी बेटी ही मेरी दौलत है

दरअसल ऐसा उदाहरण आपको बहुत ही ना के बराबर इस समाज में मिलेगा, जो इस नवयुवक ने करके दिखाया है। चलिए आपको पूरा मामला बताएंगे, लेकिन उससे पहले आपको बतादें कि दहेजरूपी दानव कैसे इतना शक्तिशाली होता जा था है।

ये क्यों काबू में नहीं आ पा रहा है। भारतीय समाज में अनेक प्रथाएं प्रचलित हें। पहले इस प्रथा के प्रचलन में भेंट स्वरूप बेटी को उसके विवाह पर उपहारस्वरूप कुछ दिया जाता था परन्तु आज दहेज प्रथा एक बुराई का रूप धारण करती जा रही है।

दहेज के अभाव में योग्य कन्याएं अयोग्य वरों को सौंप दी जाती हैं। लोग धन देकर लड़कियों को खरीद लेते हैं। ऐसी स्थिति में पारिवारिक जीवन सुखद नहीं बन पाता। गरीब परिवार के माता-पिता अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते क्योंकि समाज के दहेज-लोभी व्यक्ति उसी लड़की से विवाह करना पसंद करते हैं जो अधिक दहेज लेकर आती हैं।

हमारे देश में दहेज प्रथा एक ऐसा सामाजिक अभिशाप है जो महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों, चाहे वे मानसिक हों या फिर शारीरिक, को बढावा देता है।

इस व्यवस्था ने समाज के सभी वर्गों को अपनी चपेट में ले लिया है। अमीर और संपन्न परिवार जिस प्रथा का अनुसरण अपनी सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा दिखाने के लिए करते हैं वहीं निर्धन अभिभावकों के लिए बेटी के विवाह में दहेज देना उनके लिए विवशता बन जाता है।

क्योंकि वे जानते हैं कि अगर दहेज ना दिया गया तो यह उनके मान-सम्मान को तो समाप्त करेगा ही साथ ही बेटी को बिना दहेज के विदा किया तो ससुराल में उसका जीना तक दूभर बन जाएगा।

संपन्न परिवार बेटी के विवाह में किए गए व्यय को अपने लिए एक निवेश मानते हैं। उन्हें लगता है कि बहूमूल्य उपहारों के साथ बेटी को विदा करेंगे तो यह सीधा उनकी अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा।

इसके अलावा उनकी बेटी को भी ससुराल में सम्मान और प्रेम मिलेगा। चलिए अब उस मिसाल बने नवयुवक की कहानी सुनिए। वैसे ये मामला हरियाणा का बताया जा रहा है।

दरअसल जहां एक तरफ लोग दहेज न मिलने के कारण लड़की को परेशान करते हैं, उसके साथ बुरा सलूक करते हैं वहीं दूसरी ओर यह शादी पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुकी है।

आपको बता दें कि हर कोई इस शादी में दूल्हे एवं उसके परिवार की सरहाना करता दिख रहा है। यहाँ बता दें कि इस शादी में दहेज के तौर पर दूल्हे ने मात्र एक रुपए को लिया है।

दरअसल वैसे तो यह शादी बिना किसी फालतू शोर शराबे के बहुत ही सिम्पल ढंग से पूरी हो गई, लेकिन इसके चर्चे पूरे देश में होने लगे है। शादी हरियाणा के सिरसा में रीति रिवाजों के साथ पूरी हुई दरअसल जिस लड़के की शादी थी उसका नाम बलेन्द्र है।

बता दें कि दूल्हे बलेन्द्र ने यह बात रखी थी कि वह दहेज नही लेगा, और शादी में बिना मतलब का फालतू खर्च भी नही किया जाए। दूल्हे का कहना था कि लड़की के माता पिता अपनी बेटी दे रहे हैं।

इससे अधिक और वह क्या चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि बलेन्द्र को लड़की वाले 4 करोड़ रूपए दहेज में देने के लिए तैयार थे। लेकिन बलेन्द्र ने इसे अस्वीकार कर दिया।

दूल्हे बलेन्द्र ने सिर्फ एक नारियल के साथ एक रुपए शगुन के तौर पर ले करके लड़की वालों का सम्मान रखा। तो इस तरह से ये शादी समाज और पूरी दुनिया के लिए एक नज़ीर बनकर सामने आई है, और हो सकता है।

इससे प्रेरित होकर इसी पहल को लोग आगे बढ़ाना शुरू कर दें। अगर ऐसा हुआ तो समझो, बहुत बड़ा कर्म हो जाएगा इस मानवजाति के लिए, बेटी के एक पिता के लिए।

PEHCHAN

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

1 year ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

1 year ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

1 year ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

1 year ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

1 year ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

1 year ago