क्रिकेट जगत में माही के नाम से जाने, जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की काबिलियत के लगभग सभी दीवाने हैं। वो कुछ भी करते हैं, उनके चाहने वालों की नज़र हमेशा उन्हीं पर रहती है। धोनी ने अपने जीवन में खूब नाम कमाया।
उनके ऊपर एक फ़िल्म भी बन चुकी है, आप जानते ही हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, इन दिनों अपनी वाइफ साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं, लेकिन धोनी की जिंदगी के एक हिस्से से काफी लोग अब तक वाकिफ नहीं हैं।

दरअसल, साक्षी से शादी करने से पहले धोनी की जिंदगी में एक लड़की थी, जिससे माही बहुत प्यार करते थे, लेकिन किस्मत ने दोनों को जुदा कर दिया। धोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी इस बात का जिक्र है। धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था।
धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर धोनी की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा ही हैं। कहते हैं, और ये सच भी है कि जीवन की अपनी ही एक अलग सच्चाई होती है। जीवन वो नहीं होता जैसा हम जीना चाहते हैं, बल्कि जीवन तो वो होता है जैसा समय हमें दिखाता है।
और सभी के जीवन में कठिनाई आती है। सभी के जीवनकाल में सुख आता है। अब हर कोई अपने जीवन को अपने हिसाब से ही जीता है, कोई कठिनाई से पार पाकर आगे बढ़ जाता है तो कोई टूटकर बिखर जाता है।

खैर जीवन भी उन्हीं की सफलता की कहानी गढ़ता है जो हर समय को समझकर उसे समझदारी से आगे बढ़ाते हैं। तो इस तरह से महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की कहानी एक ये भी रही है, जो अब लास्ट पास्ट बन चुकी है।