Categories: Agni

जानिये कौन हैं इन तेज तर्रार प्रवक्ताओं के पति, किसी ने बिल्डर तो किसी ने बैंकर से की शादी

भारत की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी कम होने के पीछे अब तक समाज में वजह शायद पुरूष ही रहे हैं।यह न सिर्फ़ महिलाओं को राजनीति में आने से हतोत्साहित करता है बल्कि राजनीति के प्रवेशद्वार की बाधाओं की तरह काम करता है।

लेकिन राजनीतिक दलों के भेदभावपूर्ण रवैये के बावजूद अगर बात महिलाओं की मात्र एक मतदाता के रूप में करें तो महिलाओं की भागीदारी नब्बे के दशक के अंत से उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।

राजनैतिक दल

ऐसे में यह अनिवार्य हो जाता है कि चुनावों के विभिन्न स्तर पर महिलाओं की भागीदारी का विश्लेषण किया जाए ताकि यह पता लगाया जा सके कि आज़ादी के साढ़े छह दशक बाद भी इसमें ग़ैरबराबरी क्यों है।

लेकिन इसी बीच अगर बात राजनीतिक दलों में महिला प्रवक्ताओं की करें तो यहां पर महिलाओं का दबदबा अपने आप में ही अलग है, रौब वाला है, रुतबे वाला है। क्यों यकीन नहीं आता तो ये पढ़िए।

बतादें पार्टी प्रवक्ता का पद काफी मायने रखता है और ये सभी महिला नेत्री इन उम्मीदों पर खरी उतरती है। लेकिन क्या आप इनके पतियों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आइए आज आपको कुछ चर्चित महिला प्रवक्ताओं के पति के बारे में बताते हैं।

शमा मोहम्मद

शमा मोहम्मद

शमा मोहम्मद कांग्रेस पार्टी से संबंध रखती है। शमा मोहम्मद ने स्टेफनो पेल्ले से शादी रचाई थी। शमा के पति काम क्या करते हैं इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्रियंका चतुर्वेदी शिव सेना से संबंध रखती हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी

प्रियंका चतुर्वेदी

41 साल की प्रियंका चतुर्वेदी राज्यसभा की सदस्य है और वे अक्सर अपने तेजतर्रार बयानों और छवि के लिए जानी जाती है। शिव सेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने विक्रम चतुर्वेदी से शादी की थी। विक्रम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी IBM में बतौर चैनल मार्केटिंग और प्रोग्राम मैनेजर के रूप में काम करते हैं।

शाजिया इल्मी

शाजिया इल्मी

शाजिया इल्मी भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखती हैं। 51 साल की शाजिया इल्मी पहले टीवी पत्रकार और एंकर रह चुकी हैं। साल 2015 में शाजिया ने भाजपा का दामन थामा था। शाजिया ने साजिद मलिक से शादी की थी।

शाजिया के पति साजिद पेशे से इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। रागिनी नायक कांग्रेस से संबंध रखती हैं। रागिनी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। अपनी तेज तर्रार छवि के साथ ही रागिनी नायक अपनी ख़ूबसूरती के लिए भी काफी चर्चित है।

रागिनी नायक

रागिनी नायक

रागिनी नायक ने अशोक बसोया से शादी की थी। ख़ास बात यह है कि, अशोक बसोया भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता हैं। शाइना एन सी भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखती हैं। वे वर्तमान में भाजपा महाराष्ट्र इकाई में प्रवक्ता है और समाजिक कार्यकर्ता के रूप में NGO भी चलाती है।

शाइना एन सी

शाइना एन सी

48 साल की शाइना एन सी ने मनीष मुणोत से शादी की थी। मनीष पेशे से एक बिल्डर हैं। सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस से संबंध रखती हैं। सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस की तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बता दें कि, सुप्रिया के पति का नाम धीरेन्द्र सिंह हैं।

सुप्रिया श्रीनाटे

सुप्रिया श्रीनाटे

सुप्रिया के पति एक फाइनेंस बीमा कंपनी में कार्यरत हैं। सुप्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय पाई जाती है और अक्सर वे केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले करती हैं। इस तरह से अभी ना जाने कितने नाम और हैं, लेकिन यहां के मुकाबले महिलाएं ज़्यादा स्ट्रांग शायद कहीं और नज़र नहीं आती हैं।

PEHCHAN

Share
Published by
PEHCHAN

Recent Posts

Whatsapp पे भेजे गए मैसेज को किआ जा सकेगा एडिट। जल्द आएगा ये नया फीचर

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स भेजे गए मैसेज को…

2 years ago

स्त्री यहाँ न आना !! जानिए- देश का कौन सा शहर है महिलाओ के लिए सबसे असुरक्षित?

भारत के कई शहरों में क्राइम के आंकड़ें लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगर बड़े…

2 years ago

अजूबा: चिम्पैंजी ने ऑनलाइन मंगाया पिज्ज़ा, फिर हाथ में पैसे लेकर खड़े जानवर को देख घबरा गया डिलीवरी ब्वॉय

बंदर, चिंपैंजी, गोरिल्ला इन जानवरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है. आज भी इन…

2 years ago

चाची को साइकिल पर बैठा चले चाचा जी और फिर हुआ कुछ ऐसा की अगले सेकंड मिले नहर में देखिए वीडियो

बुजुर्ग लोगों की मस्ती से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं.…

2 years ago

सपना चौधरी के 52 गज का दामन पर नाचने लगा ‘रावण’, वायरल हो गया डांस वीडियो

एक तरफ बालीवुड फिल्म आदिपुरुष में रामायण के किरदारों उनके हाव-भाव को लेकर देशभर में…

2 years ago

अजब प्रेम की गजब कहानी:62 साल के चाचाजी को दिल दे बैठी ये लड़की, हैरान कर देगी आपको ये लव स्टोरी ।

सोशल मीडिया में अभी एक कथित प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो जमकर देखा जा रहा है. इसमें…

2 years ago