देश में बेशर्म लोगों की कोई कमी नहीं है। महिलाओं और लड़कियों पर हाथ उठाना आज भी कई लोग पावर समझते हैं। लड़की को पीटने का ऐसा ही मामला सामने से आया है ठाणे से। महाराष्ट्र में ठाणे से सटे कल्याण के कोलसेवाड़ी इलाके में बाइक और ऑटो रिक्शा की मामूली टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार लड़का और लड़की को जमकर पीटा। उसी दैरान वहां से गुज़र रहे एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और ठाणे पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
सड़कों पर अक्सर बाइक और ऑटो की टक्कर देखने को मिल जाती है। ऐसे में खुद का आपा नहीं खोना चाहिए। एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें कुछ लोग एक लड़का और लड़की को पीट रहे हैं। कोई बेल्ट से पीट रहा है तो कोई घूंसे से, कोई लड़की को मार रहा है तो कोई उसके बाल खींच रहा है।

वहां मौजूद सभी लोग मानवता को भूल चुके थे इसलिए शायद उन्होंने बेरहमी से लड़की के पकड़ – पकड़ पर मारा। वहां मौजूद एक व्यक्ति के अनुसार, एक लड़का-लड़की बाइक से जा रहे थे, उसी दौरान उसने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई। रिक्शेवाले ने आसपास के लोगों को बुला लिया और इकठ्ठा हुई भीड़ लड़का और लड़की पर बरस पड़े।

उस व्यक्ति के अनुसार वहां का नज़ारा किसी अखाड़े से कम नहीं था। किसी अखाड़ें में भी ऐसी दरिदंगी नहीं होती जैसी वहां हुई। कपल की पिटाई कोई बेल्ट से कर रहा था तो कोई घूंसे से, कोई थप्पड़ चला रहा था तो कोई लड़की के बाल खींच रहा था। हालांकि, एक शख्स हाथ जोड़कर माफी मांग रहा था, जाने देने को कह रहा था तब भी लोग उसे मार रहे थे।

तस्वीरें देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा कि एक लड़की को किस तरह सरेआम मारा जा रहा है। वहां मौजूद बाकी लोग उन्हें बचाने का प्रयास नहीं कर रहे था।