29.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024
More

    Latest Posts

    बड़ी बहन को छेड़ने वाले लड़के को छोटी बहन ने बीच बाज़ार जमकर कूटा, देखें तस्वीरें

    दो बहनों का रिश्ता एक अटूट रिश्ता होता है। बड़ी बहन छोटी बहन के लिए अपनी जान भी दे सकती है और छोटी बहन अपनी बहन के लिए किसी की जान ले भी सकती है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां बड़ी बहन को छेड़ने पर भड़की छोटी बहन ने लड़के को जमकर धोया है, मार-पीट की वीडियो भी वायरल हो रही है। आये दिन सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की वीडियो वायरल होती रहती है पर इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया।

    इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह आनंदित हो रहा है। खूब कमैंट्स भी मिल रहे हैं। दरअसल, उक्त क्लिप में 2 बहनें दिखाई देती हैं और कुछ ऐसा होता है कि सब इस वीडियो को देख कर छोटी बहन की तारीफ करते नहीं थक रहे। तो आइये जानते है आखिर ऐसा क्या किया छोटी लड़की ने जो लोग उनकी इतनी प्रशंसा कर रहे है।

    सोशल मीडिया पर जो वीडियोस वायरल होती हैं अमूमन उसमें काफी सारी फेक वीडियोस होती हैं। लेकिन इस वीडियो को लोग सच्ची बता रहे हैं। आज के समय में भी हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जो लड़कियों को कमजोर एवं असहाय मानते हैं। उन्हें उसी बेबस और लाचार रूप में देखतें है। लेकिन, एक लड़की ने अपनी बहन पर हो रहे अत्याचार का ऐसा मुंह तोड़ जवाब दिया है कि आसपास मौजूद लोगों के भी खड़े खड़े पसीने छूट गए।

    बड़ी बहन का गर्व से सिर ऊपर हो गया कि मेरे पास भाई जैसी छोटी बहन है। आपको बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है। जहां एक महिला को बाइक पर सवार दो मंचले लड़कों ने रोका और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इस घटना से महिला बहुत ही डर गई और महिला काफी घबराई हुई थी। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने महिला की मदद तक करने की कोशिश नहीं की। लेकिन जल्दी ही, उसकी छोटी बहन उसे उन बदमाश लड़कों से छुड़ाने के लिए उस जगह पर आ गई।

    फिर क्या था, गेम ऑन हो गयी और उस लड़की ने अपनी हिम्मत से वहां मौजूद मनचलों की धुलाई करदी ऐसी कि काफी समय तक उन्हें नहाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। छोटी बहन को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आ गया और उन्होंने लड़कों को पीट डाला। बाइक में सवार युवकों में से एक ने तो अपनी बाइक वही पर छोड़ी और वहां से भागा परंतु दूसरा भाग ना पाया तो उस लड़की ने उसे पीट-पीटकर उसकी धज्जियां उड़ा दी।

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.