प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जो किसी भी उम्र के लोगों में देखा जा सकता है। इस एहसास को ज्यादातर लोग महसूस करना चाहते हैं। लेकिन अकसर देखा जाता है कि शुरुआती दिनों में लोग इस प्यार के रिश्ते में इस तरह खो जाते हैं कि उनको प्यार के अलावा कोई दूसरा रिश्ता अच्छा ही नहीं लगता है। लेकिन कहते हैं ना कि समय के साथ हर चीज बदल जाती है। ऐसा ही कुछ प्यार के रिश्ते में भी होता है। कुछ समय के बाद रिश्तों की चमक फीकी पड़ने लगती है और लोगों के बीच प्यार की जगह तनाव ले लेता है।
इस तनाव के कारण कई बार कुछ ऐसी वजहें पैदा हो जाती हैं, जो रिश्ते को अंदर तक तोड़ देती हैं। और बदले की भावना को जन्म देती हैं। चलिए हम भी आपको एक अजीब सा बदला लेने वाला किस्सा बताते हैं।

दरअसल एक महिला को जब पता चला कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है, तो उसने बदला लेने का अनोखा तरीका अपनाया। उसने अपनी प्रेमी के घर एक टन, जी हां, एक टन यानी एक हजार किलो प्याज भेज दिए।

प्रेमी जब अपने घर वापस लौटा तो उसे अपना पूरा घर प्याज से भरा हुआ मिला। साथ में अपनी प्रेमिका का एक मैसेज भी मिला। बदले की इस अजीब दास्ताँ की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

लड़की का आरोप है कि उसके प्रेमी ने रिलेशनशिप में उसे चीट किया। जब लड़की ने उसे कंफ्रन्ट किया, तो उल्टा उसके साथ ब्रेकअप कर लिया। लड़की ने अपने प्रेमी को एक हजार किलो प्याज के साथ एक लेटर भी भेजा। इसमें लिखा कि वो पिछले दिनों से रो रही है।

अब इससे वो भी रोएगा। वहीं इस पुरे मामले पर शख्स ने कहा कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड पागल है। वो काफी ड्रामाटिक थी। इस कारण उसने ब्रेकअप किया था। हालांकि अब ये तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और जो लोग इस बदले की कहानी सुन रहे हैं, वही इसे बेहद रोचक बता रहे हैं। लोग ख़ूब मज़ाक बना रहे हैं इस ब्रेकअप और प्यार में लिए बदले को भी।